एक्सप्लोरर

Happy Women's Day 2023: महिलाओं को देना चाहते हैं वित्तीय ताकत, तो बिना देरी किए कर दीजिए ये काम

Women's Financial Security: आज के समय में वित्तीय सुरक्षा बेहद जरूरी हो गया है. खासकर महिलाओं के लिए यह अधिम अहम हो जाता है, क्योंकि अभी इस वर्ग के बीच बीमा की पहुंच बहुत कम है.

Happy Women's Day 2023: बदलते जमाने के साथ वित्तीय सुरक्षा का महत्व बढ़ रहा है. यह हर किसी के लिए बेहद अहम चीज है. कोरोना महामारी ने इसकी अहमियत सभी को अच्छे से समझा दी है. यह महिलाओं के उस वर्ग के लिए अधिक जरूरी हो जाता है, जो घरों तक सीमित हैं और जिनके पास अपनी खुद की कोई नियमित कमाई नहीं है. ऐसी महिलाओं को उचित बीमा प्लान वित्तीय सुरक्षा दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

महिलाओं के बीच बीमा की पहुंच कम

किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी, मृत्यु और विकलांगता जैसी स्थिति में सुरक्षा के लिए बीमा को एक सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है. हालांकि भारत जैसै देश में इंश्योरेंस की पहुंच अभी भी बहुत कम है. कोरोना महामारी के बाद लोगों के बीच इंश्योरेंस के प्रति जागरूकता तो बढ़ी है, लेकिन ये कहा जा सकता है कि भारत अभी भी इंश्योरेंस को अपनाने की प्रारंभिक अवस्था में ही है. वहीं अगर महिलाओं के बीच इंश्योरेंस अपनाने की बात करें तो और भी निराशाजनक तस्वीर सामने आती है.

इंश्योरेंस की पहुंच कम होने के पीछे कई कारण है, जिसमें इंश्योरेंस के लाभों के बारे में सीमित जागरूकता और वित्तीय सेवाओं में विश्वास की कमी शामिल है. इसके अलावा, भारत में महिलाएं अक्सर अपने परिवार की वित्तीय जरूरतों को अपने ऊपर प्राथमिकता देती हैं, जिससे वह अपने लिए फाइनेन्शियल प्लानिंग पर ध्यान नहीं दे पाती हैं. महिलाओं के बीच इंश्योरेंस की कमी का प्रमुख कारण ऐसे प्रोडक्ट्स की कमी भी है, जो उनकी विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं. अब महिलाओं के लिए कुछ अनुकूलित बीमा उत्पाद भी आने लगे हैं, जो मुख्य तौर पर इस प्रकार हैं...

होम मेकर्स के लिए इंडिपेंडेंट टर्म इंश्योरेंस

किसी भी प्रकार की फाइनेन्शियल प्लानिंग और वित्तीय नियोजन को हमेशा कमाई करने की क्षमता से जोड़ा गया है. गृहणियां जो किसी भी प्रकार की आय अर्जित नहीं कर रही है, लेकिन परिवार को वित्तीय रूप से मजबूत करने में उनका हमेशा से बहुत बड़ा योगदान रहा है. इससे पहले, उन्हें लाइफ कवर खरीदने के लिए अपने साथी की आय और पसंद पर निर्भर रहना पड़ता था. उसमें भी उन्हें बीमा राशि के केवल 50 प्रतिशत के साथ कवर किया जाता था. इंडिपेंडेंट टर्म होममेकर प्लान इंश्योरेंस की दुनिया में एक बदलाव ला रहा है. यह उन गृहिणियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है, जिनके पास कमाई का अपना कोई साधन नहीं है. इस योजना के तहत, 18 से 50 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाएं 5 लाख रुपये की वार्षिक घरेलू आय वाले इंडिपेंडेंट टर्म होममेकर प्लान को खरीद सकती हैं.

मैटरनिटी प्लान

इन दिनों ज्यादातर बीमा कंपनियों के पास मैटरनिटी बेनिफिट सहित महिलाओं की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पेशल प्लान्स हैं. हेल्थ इंश्योरेंस के साथ मैटरनिरटी बेनिफिट का विकल्प महिलाओं को इंश्योरेंस की तरफ बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण रूप से प्रोत्साहित कर सकते हैं. हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां डिलीवरी के पहले और डिलीवरी के बाद की देखभाल, डिलीवरी और अस्पताल में भर्ती सहित मैटरनिटी पीरियड के दौरान होने वाले सभी खर्चों के लिए व्यापक कवरेज प्रदान करती हैं. मैटरनिटी पीरियड के दौरान होने वाले खर्चों के लिए बीमित राशि 2 लाख रुपये तक हो सकती है, लेकिन मैटरनिटी कवरेज का विकल्प चुनकर वित्तीय बोझ को कम किया जा सकता है और ज्यादा महिलाओं को इंश्योरेंस का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है. इसके अतिरिक्त, कुछ हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां फर्टिलिटी ट्रीटमेंट, और नवजात की डेकेयर प्रक्रिया के लिए भी कवरेज प्रदान करती है.

मॉड्यूलर हेल्थ प्लान्स के साथ फ्लेक्सिबिलिटी

मॉड्यूलर हेल्थ प्लान महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं. ये योजनाएं पॉलिसीधारकों को उनकी आवश्यकताओं और बजट के आधार पर प्लान को अपने अनुसार तैयार करने और विशिष्ट लाभों को चुनने की सुविधा देती हैं. इसके अलावा ये प्लान्स महिलाओं की विशिष्ट देखभाल संबंधी सभी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं. साथ ही रिप्रोडक्टिव, सेक्सुअल हेल्थ और मैटरनिटी केयर, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं संबंधित जरूरतों को भी पूरा कर सकती हैं.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

ऑनलाइन बीमा संबंधी सेवाएं देने वाले प्लेटफॉर्म पॉलिसी बाजार डॉट कॉम के प्रेसिडेंट एवं सीईओ सरबवीर सिंह इस बारे में बताते हैं, महिलाओं के लिए मॉड्यूलर हेल्थ प्लान्स का एक महत्वपूर्ण लाभ प्लान को अपनी जरूरत के अनुसार तैयार करने की क्षमता है. कॉम्प्रिहेंसिव मैटरनिटी कवरेज के अलावा, महिलाएं कुछ योजनाओं में अपनी बीमित राशि को 100% तक बढ़ा सकती हैं या वे उन लाभों का विकल्प चुन सकती हैं, जो अस्पताल में भर्ती हुए बिना डेकेयर प्रक्रियाओं को कवर करने में मदद कर सकते हैं. जिन महिलाओं को रेगुलर चेक-अप की आवश्यकता होती है, वे ओपीडी कवरेज का विकल्प चुन सकती हैं, जबकि फिट और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने वाली महिलाओं को छूट और कम प्रीमियम का लाभ दिया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार
पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget