एक्सप्लोरर

Happy Birthday MS Dhoni: क्रिकेट ही नहीं कमाई के भी महेंद्र ‘बाहुबली’, कई सौ करोड़ है ब्रांड धोनी की वैल्यू

Mahendra Singh Dhoni Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. दशकों बाद वर्ल्ड कप का सूखा समाप्त करने वाले कप्तान धोनी आज 42 साल के हो गए हैं...

Happy 42nd Birthday Dhoni: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों की पूरी दुनिया में कमी नहीं है. वह भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अलग हो चुके धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. वह भले ही क्रिकेट के कई लोकप्रिय प्रारूपों से दूर हो चुके हैं, लेकिन उनकी पारी अभी समाप्त नहीं हुई है. इसका अंदाजा आपको ब्रांड धोनी की जबरदस्त वैल्यू से लग जाएगा.

660 करोड़ से भी ज्यादा है वैल्यू

महेंद्र सिंह धोनी अभी 35 से ज्यादा ब्रांड का विज्ञापन कर रहे हैं. मार्केटिंग एजेंसी डफ एंड फेल्प्स के अनुसार, ब्रांड धोनी की मार्केट वैल्यू फिलहाल 80.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 663 करोड़ रुपये है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि संन्यास लेने के बाद भी ब्रांड धोनी की वैल्यू बढ़ रही है. एजेंसी के अनुसार, साल 2020 में जब उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया था, तब उनकी ब्रांड वैल्यू 61.2 मिलियन डॉलर थी और उनके पास 28 ब्रांड थे. साल 2022 में उनकी वैल्यू जबरदस्त तरीके से बढ़ी और ब्रांड की संख्या 36 हो गई.

ऐसे बनी है ब्रांड धोनी की वैल्यू

महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर 7.5 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनकी दीवानगी का आलम इस बार के आईपीएल में भी दिखा. जब-जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतरे, आईपीएल के डिजिटल ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ने व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बनाया. प्रतिद्वंदी टीमों के घरेलू मैदानों पर भी धोनी को जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ. लोगों के बीच धोनी को लेकर यही दीवानगी उनका ब्रांड बड़ा बनाती है.

पोर्टफोलियो में ये नाम शामिल

अभी महेंद्र सिंह धोनी के पोर्टफोलियो में ई-कॉमर्स से लेकर फाइनेंसियल सर्विसेज और हेल्थकेयर से लेकर रियल एस्टेट तक के ब्रांड शामिल हैं. ब्रांड धोनी का पहला ब्रेक साल 2005 में मिला था, जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण ही किया था. तब उन्हें कर्नाटका सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड का विज्ञापन मिला था. अभी वह इंडिगो पेंट्स, मास्टरकार्ड, मैट्रिमोनी डॉट कॉम, खाता बुक, फायर बोल्ट, अनएकैडमी, गरुड़ एयरोस्पेस, कार्स 24 समेत कई ब्रांड के चेहरे बने हुए हैं. धोनी खाता बुक, गरुड़ एयरोस्पेस, कार्स 24 जैसी कई कंपनियों में शेयरहोल्डर भी हैं.

सचिन तेंदुलकर की कतार में नाम

टीएएम मीडिया रिसर्च की एक रिपोर्ट बताती है कि साल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा ब्रांडों को एंडोर्स करने वाली हस्तियों में शामिल रहे. वहीं ग्रुपएम ईएसपी की एक रिपोर्ट बताती है कि वह खेल जगत की उन चुनिंदा हस्तियों में बने हुए हैं, जो ऐड-मार्केटिंग में प्रमुख चेहरे बने हुए हैं. खेल जगत की उन चुनिंदा हस्तियों में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सिर्फ एक सचिन तेंदुलकर का ही नाम है, जो संन्यास ले चुके हैं. बाकी प्रमुख चेहरों में क्रिकेट से विराट कोहली, रोहित शर्मा और अन्य खेलों से पीवी सिंधु और नीरज चोपड़ा जैसे नाम शामिल हैं.

सरकार का खजाना भरने में भी आगे

अब इस तरीके से कमाई हो रही है तो बात टैक्स की भी बनती है और कप्तान धोनी का इस मामले में भी जलवा है. वह कई सालों से लगातार भारत के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स में एक बने हुए हैं. वहीं धोनी अपने राज्य झारखंड में कई सालों से सबसे बड़े टैक्सपेयर बने हुए हैं. ट्रिब्यून इंडिया की एक ताजी रिपोर्ट में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हवाले से बताया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने चालू असेसमेंट ईयर में 38 करोड़ रुपये का एडवांस इनकम टैक्स जमा कराया है. इस हिसाब से उनकी अनुमानित कमाई करीब 130 करोड़ रुपये हो जाती है. इससे एक साल पहले भी उन्होंने 38 करोड़ रुपये और 2020-21 में उन्होंने 30 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया था. ये आंकड़े भी बताते हैं कि रिटायरमेंट का धोनी की कमाई पर कोई प्रतिकूल असर नहीं हुआ है, बल्कि इसमें तेजी ही आई है.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का तोहफा, लखनऊ-अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक नहीं आज से बदलने जा रहे कई बड़े नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
एक नहीं आज से बदलने जा रहे कई बड़े नियम, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Ethanol: एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget