एक्सप्लोरर

GST Update: जानिए क्यों ट्रेडर्स कह रहे अरुण जेटली जीवित होते तो जीएसटी इतनी जटिल कर प्रणाली नहीं होती!

Traders Questions GST: कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि आज अरुण जेटली जीवित होते तो जीएसटी कर प्रणांली इतनी जटिल न होती.

Traders Questions GST: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का जन्मदिन है जिन्हें देश में जीएसटी ( Goods and Services Tax) सफलता पूर्वक लाने के लिये याद किया जाता है. अरुण जेटली की ही शख्सियत का ये नतीजा था कि उन्होंने सभी राज्यों को एक मेज पर लाकर 1 जुलाई 2017 को देश में एक देश एक टैक्स की प्रणाली जीएसटी को लॉन्च कराया. 

जीएसटी बन गया जटिल

लेकिन ट्रेडर्स जीएसटी के जटिलताओं को लेकर परेशान हैं. कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि आज अरुण जेटली जीवित होते तो जीएसटी कर प्रणांली इतनी जटिल न होती.  कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और  राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरल जीएसटी कर प्रणाली को देश में लागू करने और देश के व्यापार एवं उद्योग को आसानी से कारोबार करने के उद्देश्य के प्रति अरुण जेटली समर्पित थे और यही कारण है की जब तक वे वित्त मंत्री रहे तब तक जीएसटी के नियमों में लगातार आवश्यकतानुसार संशोधन होते रहे. 

जीएसटी कहीं खो गया

कैट के मुताबिक जिस जीएसटी कर प्रणाली की परिकल्पना अरुण जेटली ने की थी और जिस प्रणाली को प्रधानमंत्री मोदी ने 1 जुलाई 2017 को संसद के केंद्रीय कक्ष से लागू किया था, वो जीएसटी देश में कहीं खो गया है और उसके स्थान पर जीएसटी एक बेहद, उलझी हुई और व्यापारियों को परेशान करने वाली कर प्रणाली बन गई है. 

व्यापारियों से सलाह मशविरा नहीं

कैट के मुताबिक अरुण जेटली द्वारा बताया गए जीएसटी में इतने सारे फार्म भरने का झंझट नहीं था. जब तक जेटली वित्त मंत्री रहे तब तक लगातार व्यापारियों से संवाद भी जारी रहा. लेकिन उनके जाने के बाद जीएसटी काउंसिल ने या किसी राज्य की सरकार ने व्यापारियों से कोई सलाह मशवरा नहीं किया और मनमाने तरीके से जीएसटी कर प्रणाली में संशोधन कर इसको एक बेहद जटिल कर प्रणाली में परिवर्तित कर दिया. 

GST की जटिलताओं के खिलाफ व्यापारियों की बैठक 

जीएसटी की जटिलताओं से परेशान होकर कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स 11 -12 जनवरी को देश के सभी राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेताओं का एक उच्च स्तरीय " राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन " कानपुर में आयोजित कर रहा है जिसमें जीएसटी, ई कॉमर्स , नेशनल रिटेल पॉलिसी, ई कॉमर्स पालिसी , व्यापारियों के लिए सरकारी सुविधाओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget