एक्सप्लोरर

GST के बाद कई जरूरी दवाएं 2.29% तक महंगी होंगी, इस राज्य में भी बढ़ेंगे चीजों के दाम

नई दिल्लीः गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी सिस्टम के लागू होने के बाद ज्यादातर जरूरी दवाओं के दाम 2.29 फीसदी तक बढ़ जाने वाले हैं. अगले महीने 1 जुलाई से वस्तु व सेवा कर के तहत सरकार ने ज्यादातर जरूरी दवाओं पर 12 फीसदी की जीएसटी दर तय की है. मौजूदा व्यवस्था में इन पर लगभग 9 फीसदी का टैक्स लगता है. हालांकि इंसुलिन सहित कुछ दवाओं के दाम कम होंगे क्योंकि सरकार ने इनके लिए जीएसटी की दर पूर्व प्रस्तावित 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी की है.

जरूरी दवाओं की राष्टीय सूची में हेपरिन, वार्फेरिन, डिलटियाजेम, डियाजेपेम, इबुप्रोफेन, प्रोप्रानोलोल व इमातिनिब शामिल है.

अंडमान निकोबार और लक्ष्यद्वीप में GST के बाद चीजें होंगी महंगी

अब जब भारत में पूरे देश में एक टैक्स व्यवस्था यानी जीएसटी व्यवस्था लागू होने वाली है और सारे राज्य इस टैक्स सिस्टम को लागू करने के लिए कमर कस चुका है, ऐसे में अंडमान और निकोबार और लक्ष्यद्वीप के छोटे टापू शायद अपवाद हो सकते हैं जिन्हें इस टैक्स ढांचे के लागू होने के बाद नुकसान हो सकता है. ये आइलैंड माल ढुलाई के लिए लगने वाली अतिरिक्त लागत की भरपाई के लिए सेल्स टैक्स या वैट नहीं लगाते हैं.

लेकिन एक जुलाई से वस्तु और सेवा कर व्यवस्था लागू हो जाने के बाद इन आइलैंड में वस्तुओं और सेवाओं पर देश के दूसरे हिस्सों की तरह 5, 12, 18 या 28 फीसद की दर से कर लगेगा. दूसरे शब्दों में जीएसटी आने के बाद वहां चीजें महंगी हो जाएंगी. अंडमान निकोबार द्वीपों के उपराज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी ने इसी महीने की शुरुआत में जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस अजीब परेशानो को उठाया था.

बैठक के ब्यौरे के अनुसार मुखी ने कहा था कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह समुद्र में 1250 किलोमीटर की दूरी पर है. इसके चलते इन द्वीपों पर पहुंचने वाली वस्तुओं की लागत पांच से 25 फीसदी तक बढ़ जाती है. लोकल नागरिकों को उचित दरों पर चीजें मुहैया कराने के लिए इस केंद्रशासित प्रदेशों में कोई वैट नहीं लगाया जाता है. लेकिन जीएसटी के बाद वहां चीजें महंगी हो जाएंगी.

हालांकि केंद्र सरकार ने इन समस्याओं पर अलग से विचार करने का आश्वासन दिया है लेकिन फिलहाल तो यही कहा जा सकता है कि जब तक कोई ठोस फैसला नहीं आ जाता तब तक यही मानना चाहिए कि जीएसटी के बाद इन राज्यों में कई चीजों के दाम बढ़ेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौन सी सेवाएं हैं ठप
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
8th Pay Commission लागू होने में क्यों लगेगा समय, कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget