एक्सप्लोरर

Adani Jaipur Airport: अडानी समूह के इस सौदे पर नहीं लगेगा जीएसटी, जयपुर एयरपोर्ट से जुड़ा है मामला

Adani Group GST: अडानी समूह के कारोबार में बंदरगाहों से लेकर हवाईअड्डों का परिचालन शामिल है. समूह के पास अभी देश में कई हवाईअड्डों का परिचालन अधिकार है...

अडानी समूह का कारोबार (Adani Group Business) कई क्षेत्रों में पसरा हुआ है और यह देश के सबसे बड़े कारोबारी घरानों में से एक बन चुका है. समूह ने पिछले कुछ समय के दौरान हवाईअड्डों के परिचालन बिजनेस (Adani Airport Operation Business) का खासा विस्तार किया है. समूह को जिन हवाईअड्डों का परिचालन अधिकार हासिल हुआ है, उनमें जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (Jaipur International Airport) भी शामिल है. इस हवाईअड्डे से संबंधित सौदे पर अडानी समूह को बड़ा फायदा हुआ है. अब उसे इस डील पर जीएसटी नहीं देना होगा.

हवाईअड्डा नियामक ने मांगी थी राय

एडवासं रूलिंग अथॉरिटी (Advance Ruling Authority) ने इस संबंध में एक ताजा फैसला सुनाया है. एएआर ने फैसले में कहा है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority Of India) के द्वारा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का परिचालन अडानी समूह को सौंपने के सौदे पर जीएसटी लागू नहीं है. दरअसल एएआई ने एएआर की राजस्थान-पीठ से पूछा था कि क्या अडानी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (Adani Jaipur International Airport Ltd) को व्यवसाय सौंपने पर माल एवं सेवा कर यानी जीएसटी लागू होगा. एएआर ने इसी संबंध में फैसला सुनाया है.

एएआर ने कर दिया मामला साफ

एएआई ने जानना चाहा था कि क्या इस सौदे को 'सप्लाई ऐज अ गोइंग कंसर्न' माना जा सकता है और क्या एसेट्स के इस ट्रांसफर पर जीएसटी लगेगा. जब किसी पूरे व्यवसाय को ट्रांसफर किया जाता है और भविष्य में उसे स्वतंत्र रूप से चलाया जाता है, तो ऐसे सौदे को 'सप्लाई ऐज अ गोइंग कंसर्न' माना जाता है. इस तरह के सौदों पर जीएसटी नहीं लागू होता है.

दो साल पहले हुआ था सौदा

एएआर ने 20 मार्च, 2023 के अपने फैसले में कहा है कि आवेदक यानी एएआई और अडानी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच 16 जनवरी 2021 को हुआ समझौता 'सप्लाई ऐज अ गोइंग कंसर्न' है. एएआर के इस फैसले से साफ हो गया है कि जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का परिचालन अडानी समूह को ट्रांसफर किए जाने के सौदे पर जीएसटी लागू नहीं है. अडानी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अडानी समूह की ही एक स्पेशल पर्पस व्हीकल कंपनी है, जिसे जयपुर हवाईअड्डे के परिचालन के लिए गठित किया गया है.

2021 में अडानी को हुआ ट्रांसफर

अडानी समूह ने अक्टूबर 2021 में एएआई से जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास का काम अपने हाथों में ले लिया था. भारत सरकार ने अडानी समूह को 50 साल के लिए पट्टे पर जयपुर हवाईअड्डे का परिचालन दिया है.

इन फैसलों का दिया गया हवाला

एएआर की राजस्थान पीठ ने फैसला सुनाते हुए एएआर की गुजरात और उत्तर प्रदेश की पीठों के पुराने फैसलों का हवाला दिया. एएआर की राजस्थान पीठ ने कहा कि दोनों पीठ ने इससे पहले दिए फैसलों में साफ किया था कि स्पेशल पर्पस व्हीकल और एएआई के बीच होने वाले ट्रांसफर सौदे सप्लाई ऐज अ गोइंग कंसर्न के तहत कवर होते हैं.

ये भी पढ़ें: कब थमेगा क्रेडिट सुईस का संकट? अब इन्वेस्टर्स ने किया मुकदमा, ये कारण जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget