एक्सप्लोरर

GST का नया स्लैब: क्या होगा सस्ता और कौन कौन सी चीज़ें हो जाएंगी महंगी, कहां मिलेगी राहत, किधर पड़ सकती है आफत

GST Council: प्रस्ताव है कि करीब 99% वस्तुएं, जो इस समय 12% के स्लैब में आती हैं, उन्हें 5% के स्लैब में शिफ्ट किया जाए. इसके अलावा, लगभग 90% सामान, जो फिलहाल 28% के जीएसटी स्लैब में शामिल हैं, उन्हें 18% स्लैब में लाने पर विचार होगा.

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक 3 सितंबर से शुरू हो चुकी है. यह बैठक तय समय से पहले बुलाई गई है और इसमें जीएसटी रिफॉर्म को लेकर अहम फैसले लिए जाने की संभावना है. अभी जीएसटी की व्यवस्था में चार स्लैब में मौजूद हैं, लेकिन काउंसिल इस ढांचे को सरल बनाने पर विचार कर रही है. प्रस्ताव है कि करीब 99% वस्तुएं, जो इस समय 12% के स्लैब में आती हैं, उन्हें 5% के स्लैब में शिफ्ट किया जाए. इसके अलावा, लगभग 90% सामान, जो फिलहाल 28% के जीएसटी स्लैब में शामिल हैं, उन्हें 18% स्लैब में लाने पर विचार होगा. माना जा रहा है कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से किए गए ऐलान को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला लिया जा सकता है.

क्या-क्या हो जाएगा सस्ता:

अगर जीएसटी काउंसिल की बैठक में 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाले स्लैब हटा देती है और और उन सामानों को 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के स्लैब में लाया जाता है तो फिर इन सामानों की कीमतों में कमी आ सकती है:

12% से 5% स्लैब में आने वाले सामान

प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स (जैसे पैकेज्ड मिठाइयाँ, नमकीन, टोमैटो सॉस, पापड़ आदि)

रेडीमेड गारमेंट्स और फुटवियर

घरेलू उपयोग की वस्तुएँ (जैसे वॉशिंग पाउडर, ब्रश, पंखा आदि)

फर्नीचर, प्लास्टिक प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रिकल एक्सेसरीज़

ट्रैक्टर्स

खेती-बाड़ी से जुड़ी कई चीजें

इनके अलावा, हेयर ऑयल से लेकर शैम्पू तक सस्ते हो जाएंगे

 

28% से 18% स्लैब में आने वाले सामान

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स (जैसे टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन)

टू-व्हीलर और कारें (मिड सेगमेंट)

कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और परफ्यूम

पेंट्स, सीमेंट और कंस्ट्रक्शन मटेरियल

डीजल और डीजल से चलने वाली हाइब्रिड कारें

मोनीटर और प्रोजेक्टर

डिश वॉशिंग मशीन

पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाली कारें

सामानों के परिवहन के लिए मोटर व्हीकल्स

इनके अलावा, हेल्थ केयर सेक्टर से भी जुड़ी कई चीजें सस्ती हो जाएंगी जैसे कि थर्मोमीटर, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, ग्लूकोमीटर, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस- ये सभी 18 परसेंट और 12 परसेंट वाले स्लैब से 5 परसेंट वाले स्लैब में आए जाएंगे. 

क्या होगा महंगा

हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो जीएसटी स्लैब में बदलाव के बाद कुछ ऐसी चीजें हैं जो काफी महंगी हो जाएंगी. यानी उन चीजों के ऊपर सरकार टैक्स को और बढ़ा देगी. इसमें हानिकारक जैसे शराब और लग्जरी वस्तुएं शामिल हैं.

जाहिर है इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को सस्ती कीमतों के रूप में मिलेगा और उद्योग जगत को भी बिक्री बढ़ाने का अवसर मिलेगा. घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है. अगर घरेलू स्तर पर उपभोग को बढ़ावा दिया जाएगा तो मैन्युफैक्चरिंग से लेकर रोजगार तक इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है. यही वजह है कि अमेरिका भी ट्रेड टैरिफ टेंशन के बीच अपने उद्योगों को बचाने के लिए इस तरह के कदम उठा रहा है.

ये भी पढ़े: मूडीज की बड़ी चेतावनी, दुनिया को 'दादागिरी' दिखाने वाले अमेरिका की रसातल में गई इकोनॉमी, मंदी की कगार पर पहुंचा

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio: कौन है जियो का असली मालिक? मुकेश अंबानी ने इस शख्स को सौंप रखी है कमान, IPO के बाद बनेगा और अमीर
Jio: कौन है जियो का असली मालिक? मुकेश अंबानी ने इस शख्स को सौंप रखी है कमान, IPO के बाद बनेगा और अमीर
Jio IPO: जारी होंगे 27 करोड़ नए शेयर, निवेशक कब कर पाएंगे मुकेश अंबानी की जियो में निवेश?
Jio IPO: जारी होंगे 27 करोड़ नए शेयर, निवेशक कब कर पाएंगे मुकेश अंबानी की जियो में निवेश?
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस का मास्टरप्लान, Jio IPO, AI और नई एनर्जी पर होगा एरिया
Reliance AGM 2026 Live: रिलायंस का मास्टरप्लान, Jio IPO, AI और नई एनर्जी पर होगा एरिया
बदल जाएगा लोन का गेम, 730 से कम CIBIL स्कोर पर आया अपडेट, फूंक-फूंक कर कदम रख रहे बैंक
बदल जाएगा लोन का गेम, 730 से कम CIBIL स्कोर पर आया अपडेट, फूंक-फूंक कर कदम रख रहे बैंक

वीडियोज

Spoiler Alert: Vasudha का चेहरा नहीं देखना चाहतीं Chandrika, क्या हमेशा के लिए टूटेगा रिश्ता?
Bollywood News: डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह का बड़ा फैसला, 18 महीनों तक मीडिया से दूरी की तैयारी! (19.06.26)
Nissan Tekton SUV: Patrol जैसा लुक, लेकिन Hybrid मिलेगा या नहीं? #nissan #tekton #autolive
US-Iran Peace Deal: ईरान-यूएस डील पर संकट! इजरायल-हिजबुल्ला विलेन? Explained |ABPLIVE
MG Starlight 560 होगी सबसे affordable Plug-in Hybrid SUV! #mg #pluginhybrid #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने इस अंदाज में किया राहुल गांधी को बर्थडे विश, स्टालिन बोले, 'आदरणीय नेता प्रतिपक्ष...'
CM विजय ने इस अंदाज में किया राहुल गांधी को बर्थडे विश, स्टालिन बोले, 'आदरणीय नेता प्रतिपक्ष...'
भरत तिवारी एनकाउंटर: चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब…'
भरत तिवारी एनकाउंटर: चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब…'
राहुल गांधी मना रहे 56वां बर्थडे, PM मोदी ने किया विश, बोले- 'मैं उनकी...'
राहुल गांधी मना रहे 56वां बर्थडे, PM मोदी ने किया विश, बोले- 'मैं उनकी...'
BAN vs AUS 2nd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक्कर
ऑस्ट्रेलिया ने लिया वनडे की हार का बदला, दूसरे टी20 में भी बांग्लादेश को रौंदा; कांटे की हुई टक्कर
India's Got Latent Season 2: समय रैना का बड़ा ऐलान, यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2'
'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का समय रैना ने किया ऐलान, नेटफ्लिक्स के साथ यूट्यूब पर भी देख सकेंगे शो
चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? अब तक का बड़ा खुलासा
चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, US साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? अब तक का बड़ा खुलासा
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा का सबसे बड़ा बयान, कहा- ये डाका है...
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा का सबसे बड़ा बयान, कहा- ये डाका है...
2026 फीफा वर्ल्ड कप की सबसे हॉट फैन, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी फेल; हॉट लुक से मचाया तहलका
2026 फीफा वर्ल्ड कप की सबसे हॉट फैन, खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी फेल; लुक से मचाया तहलका
Embed widget