एक्सप्लोरर

जीएसटी राजस्व जून में बढ़कर 95,610 करोड़ रुपये हुआ: हसमुख अधिया

इससे पहले अप्रैल 2018 में जीएसटी राजस्व प्राप्ति एक लाख करोड़ रुपये की सीमा को पार करते हुये 1.03 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी.

नई दिल्लीः गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के तहत जून में राजस्व प्राप्ति इससे पिछले महीने के मुकाबले करीब 1600 रुपये बढ़कर 95,610 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. इससे पिछले माह मई में जीएसटी राजस्व संग्रहण 94,016 करोड़ रुपये रहा था. वित्त सचिव हसमुख अधिया ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इससे पहले अप्रैल 2018 में जीएसटी राजस्व प्राप्ति एक लाख करोड़ रुपये की सीमा को पार करते हुये 1.03 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. अधिया ने कल जीएसटी प्रणाली लागू होने के एक साल के अवसर पर आयोजित ‘जीएसटी दिवस ’ समारोह में कहा , ‘अभी नियमित रूप से हर महीने एक लाख करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति के मुकाम पर हम नहीं पहुंचे हैं. लेकिन हमें उम्मीद हैं कि यह एक लाख करोड़ रुपये प्रति माह के स्तर तक पहुंच जायेगा.’ अधिया ने इस अवसर पर कहा कि पिछले वित्त वर्ष में हर महीने जीएसटी औसत संग्रहण 89,885 करोड़ रुपये रहा. उन्होंने कहा कि यदि कारोबार में नकली बिलों का काम बंद हो जाये तो जीएसटी संग्रह और बेहतर होगा. वित्त सचिव ने इस अवसर पर जीएसटी को वास्तविकता में बदलने के लिये काम करने वाले वित्त मंत्रालय और राज्यों के वित्त विभाग के अधिकारियों की सराहना की. उन्होंने कहा , ‘जीएसटी को अमल में लाने के लिये अधिकारियों ने दिन-रात काम करके कमाल कर दिया. जीएसटी परिषद की 27 बैठकें हुई तो उसके पीछे अधिकारियों की कठिन मेहनत भी रही. ’ उन्होंने जीएसटी लागू करने में राज्यों , कारोबारियों , वाणिज्य और उद्योग मंडलों के प्रयासों की भी सराहना की. देश में जीएसटी सिस्टम को एक जुलाई 2017 को लागू किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget