एक्सप्लोरर

19 महीने के निचले स्तर पर आया GST कलेक्शन, सितंबर में घटकर 91,916 करोड़ रुपये हुआ

सितंबर 2019 में जीएसटी कलेक्शन घट गया है और ये 19 महीने के निचले स्तर पर आ गया है. सितंबर में राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जुटाए गए राजस्व की तुलना में 2.67 फीसदी कम रहा है.

नई दिल्लीः जीएसटी कलेक्शन सितंबर 2019 में घटकर 91,916 करोड़ रुपये रह गया. यह अगस्त की तुलना में 6286 करोड़ रुपये कम है. अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 98,202 करोड़ रुपये रहा था. पिछले 19 माह में यह सबसे कम कलेक्शन रहा है. सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

जीएसटी कलेक्शन में कमी से अर्थव्यवस्था में सुस्ती का संकेत मिलता है. उपभोक्ता मांग घटने की वजह से अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त पड़ी है. वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक यह लगातार दूसरा महीना है जबकि जीएसटी कलेक्शन घटा है. एक साल पहले इसी महीने (सितंबर, 2018) में जीएसटी कलेक्शन 94,442 करोड़ रुपये रहा था. सितंबर में राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जुटाए गए राजस्व की तुलना में 2.67 फीसदी कम रहा.

कॉल आने पर सिर्फ 25 सेकेंड के लिए बजेगी फोन की घंटी, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने कम किया ‘रिंग टाइम’

जीएसटी एक जुलाई, 2017 को लागू किया गया था. कई केंद्रीय और राज्य टैक्स जैसे कि उत्पाद शुल्क, सर्विस टैक्स और वैट इसमें शामिल हो गए थे. जीएसटी कलेक्शन आर्थिक गतिविधियों का संकेतक है और इसमें कमी का मतलब अर्थव्यवस्था का सुस्त होना है. हालांकि, जानकारों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की वजह से अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा बेहतर रहेगा.

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने जताई उम्मीद मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रमणियम ने कहा कि कंपनी टैक्स की दर में कटौती से निवेश बढ़ेगा और इसके असर से जीएसटी कलेक्शन का लक्ष्य हासिल होना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले महीनों में जीएसटी कलेक्शन बेहतर होगा. यह पूछे जाने पर कि सरकार कंपनी टैक्स में कटौती के कारण 1.45 लाख करोड़ रुपये के राजस्व में कमी की भरपाई कैसे करेगी, उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिये विनिवेश समेत राजस्व के अन्य स्रोतों पर जोर होगा.

GST

अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए RBI ने फिर दिलाया भरोसा, कहा- बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘सितंबर में सकल जीएसटी कलेक्शन 91,916 करोड़ रुपये रहा. इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का हिस्सा 16,630 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) का 22,598 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) का हिस्सा 45,069 करोड़ रुपये और उपकर का हिस्सा 7,620 करोड़ रुपये रहा.’

देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर पांच फीसदी यानी छह साल के निचले स्तर पर आ गई है. इस वजह से सरकार ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कई कदम उठाए हैं. इन्हीं कदमों के तहत कॉरपोरेट कर की दर में भारी कटौती की गई है. इस कटौती का प्रभाव 1.45 लाख करोड़ रुपये रहेगा.

Jio का दीवाली धमाका ऑफरः 4जी फोन का दाम आधा किया, जानें कितने में खरीद सकते हैं

छह महीने में 6.06 लाख करोड़ रुपये रहा जीएसटी कलेक्शन चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से सितंबर की छह माह की अवधि में जीएसटी कलेक्शन 6.06 लाख करोड़ रुपये रहा है. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 5.78 लाख करोड़ रुपये रहा था.

अगस्त महीने के लिए कुल 75.94 लाख रिटर्न दाखिल वित्त मंत्रालय ने कहा है कि अगस्त महीने के लिए कुल 75.94 लाख रिटर्न दाखिल किए गए हैं. बयान में कहा गया है कि सरकार ने नियमित निपटान के तहत माह के दौरान आईजीएसटी से 21,131 करोड़ रुपये के सीजीएसटी और 15,121 करोड़ रुपये के एसजीएसटी का निपटान किया.

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की बिक्री लगातार 11वें महीने गिरी, सितंबर में 27 फीसद की गिरावट

खुशखबरी: SBI ने खाते में न्यूनतम राशि की सीमा घटाई, फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा भी बढ़ाई गई

उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर: अब मोबाइल ऐप के जरिए कर सकेंगे खराब सामानों की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: बदलाव के लिए रहें तैयार! कल एलपीजी के रेट पर आ सकता है बड़ा अपडेट, जानें आज कीमत?
बदलाव के लिए रहें तैयार! कल एलपीजी के रेट पर आ सकता है बड़ा अपडेट, जानें आज कीमत?
Petrol- Diesel Price Today: 30 जून को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए दिल्ली से पटना तक आज का रेट
Petrol- Diesel Price Today: 30 जून को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए दिल्ली से पटना तक आज का रेट
Investment Tips: घर खरीदें या SIP करें? करोड़पति बनने का सबसे सुरक्षित रास्ता कौन सा है, कहां तेजी से बढ़ेगा आपका पैसा?
घर खरीदें या SIP करें? करोड़पति बनने का सबसे सुरक्षित रास्ता कौन सा है, कहां तेजी से बढ़ेगा आपका पैसा?
Creators Earning: क्रिएटर्स की कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये भारतीय शख्स, अब बस मिस्टर बीस्ट आगे
क्रिएटर्स की कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये भारतीय शख्स, अब बस मिस्टर बीस्ट आगे

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Cocktail 2 BO Collection Day 11: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget