एक्सप्लोरर

सरकारी बैंकों की संख्या घटाकर 10-15 की जायेगी: वित्त मंत्रालय सलाहकार

वित्त मंत्रालय के प्रमुख आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता डूबे कर्ज की समस्या से निपटना है. उसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एकीकरण या विलय की प्रक्रिया पर काम शुरू किया जा सकता है.

नई दिल्ली: कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि देश के सरकारी बैंकों की संख्या घटाकर कम की जा सकती है. अब खबर आई है कि देश में सरकारी बैंकों की संख्या 21 से घटकर 10 से 15 पर लाई जा सकती है. हालांकि, इनमें सरकार की मेजोरिटी हिस्सेदारी बनी रहेगी. वित्त मंत्रालय के प्रमुख आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता डूबे कर्ज की समस्या से निपटना है. उसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एकीकरण या विलय की प्रक्रिया पर काम शुरू किया जा सकता है.

बैंकों की संख्या घटाकर 4-5 नहीं, 10-15 के बीच होंगे सरकारी बैंक भारत आर्थिक सम्मेलन में संजीव सान्याल ने कहा, ‘‘ देश में अभी 21-22 सरकारी बैंक हैं जो एकीकरण के बाद 10 से 15 रह जाएंगे. सरकार इन्हें बहुत ज्यादा नहीं घटाएगी. ‘‘हम इनमें से कुछ बड़े बैंकों का विलय करेंगे. लेकिन यह ध्यान रखें कि हम इसे घटाकर 4 से 5 करने नहीं जा रहे हैं. जैसा की कुछ लोग समझ रहे हैं कि सरकारी बैंकों की संख्या घटाकर सिर्फ 5 सीमित कर दी जाएगी ऐसा नहीं है. हम जानते हैं कि ऐसा करने पर कुछ ऐसे बड़े बैंक हो जायेंगे जिनकी विफलता को झेला नहीं जा सकता.

बैंकों का मर्जर लंबी अवधि का कमर्शियल फैसला एकीकरण की ताजा प्रक्रिया के तहत भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) और पांच सहयोगी बैंकों का एक अप्रैल, 2017 को भारतीय स्टेट बैंक में विलय किया गया है. इससे एसबीआई दुनिया के 50 शीर्ष बैंकों में शामिल हो गया है. संजीव सान्याल ने कहा कि फिलहाल हमारे पास एक बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक है. हम बड़ी संख्या में ऐसे बैंक नहीं चाहते. ऐसा होने पर हमारे सामने जोखिम पर ध्यान देने की समस्या पैदा होगी. इस समय बैंकों के एनपीए (नॉन पर्फॉर्मिंग एसेट्स) का मुद्दा सबसे बड़ा है जिसे काबू में करने के लिए और उपायों को भी अपनाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि बैंकों का एकीकरण या बैंकों का मर्जर लंबी अवधि का कमर्शियिल फैसला है. वहीं सार्वजनिक बैंकों का री-कैपिटलाइजेशन एक ऐसा मुद्दा है जिस पर तुरंत काम किया जाना जरूरी है. इससे ही देश के बैंकिंग सिस्टम को ठीक से चलाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसे बैंक जो दक्षता से काम नहीं कर रहे हैं उन्हें मिलाकर बड़ा दक्षता वाला बैंक नहीं बनेगा. ऐसे में डूबे कर्ज की समस्या हमारी पहली प्राथमिकता है.

बैंकों के एनपीए सबसे बड़ी दिक्कत रिजर्व बैंक ने हाल ही में 12 ऐसे बैंक खातों की पहचान कर ली है जिन पर बैंकों के कुल एनपीए का तकरीबन 25 फीसदी यानी 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज फंसा हुआ है. बैंकों का एनपीए 8 लाख करोड़ रुपये का है जिनमें से 6 लाख करोड़ सरकारी बैंकों का है. आरबीआई ऐसे खातों को लेकर बैंकों को दिवाला प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दे सकता है. इन मामलों को एनसीएलटी में भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा. गौरतलब है कि ये कर्ज लंबे समय से फंसा हुआ है और रिकवरी नहीं हो पा रही है. बढ़ते एनपीए से बैंकों की हालत खस्ता है

बैंकों के बही खातों की स्थिति सुधारने की प्रक्रिया के तहत रिजर्व बैंक ने पहले ही दबाव वाली संपत्तियों की पहचान शुरू कर दी है. उनके लिए प्रावधान की व्यवस्था की जा रही है. कुछेक के लिए दिवाला एवं शोधन अक्षमता प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

पोस्ट ऑफिस खातों को आधार से लिंक कराना अनिवार्य: 31 दिसंबर तक कराएं लिंक

GST काउंसिल ने दी खुशखबरीः इन चीजों पर घटा टैक्स, ये सामान हुए सस्ते

त्यौहारी मौसम में सरकार का तोहफा: 50 हज़ार से ज्यादा का सोना खरीदने पर अब पैन जरूरी नही

छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत, हर महीने रिटर्न भरने की झंझट खत्म, 27 वस्तुओं, सेवाओं पर GST घटा

भारत की आर्थिक वृद्धि में गिरावट अस्थायी: विश्व बैंक ने जताया भरोसा

देश के अमीरों की दौलत और बढ़ी, मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल सबसे अमीर भारतीय: फोर्ब्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget