एक्सप्लोरर

जेब पर बढ़ा बोझः सरकार ने गैस कीमत बढ़ाई, CNG, पाइपलाइन वाली रसोई गैस होगी महंगी

प्राकृतिक गैस की कीमत एक अप्रैल से 3.06 डॉलर प्रति यूनिट (प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट) होगी. यह बढ़त एक अप्रैल से छह महीने के लिये की गयी है. अभी यह 2.89 डॉलर है.

नई दिल्लीः सरकार ने प्राकृतिक गैस की दर में छह फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है और इसके साथ यह दो साल में उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है. इससे सीएनजी और रसोई गैस के भाव ऊंचे होंगे. कितने बढाए गए हैं दाम पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक घरेलू फील्ड से उत्पादित अधिकांश प्राकृतिक गैस की कीमत एक अप्रैल से 3.06 डॉलर प्रति यूनिट (प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट) होगी. यह बढ़त एक अप्रैल से छह महीने के लिये की गयी है. अभी यह 2.89 डॉलर है. साथ ही गहरे पानी, उच्च तापमान जैसे कठिन क्षेत्रों में नये फील्डों से उत्पादित गैस की कीमत सीमा अप्रैल-अक्तूबर 2018 के लिये बढ़ाकर 6.78 डॉलर प्रति यूनिट कर दिया गया है. फिलहाल यह 6.30 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट है. सीएनजी और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस की कीमत क्रमश: 50-55 पैसे और 35-40 पैसे प्रति घन मीटर बढ़ेगी. सीएनजी और पाइपलाइन रसोई गैस महंगी होगी गैस कीमत में बढ़त से आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी उत्पादक कंपनियों की आय में बढ़ोतरी होगी. साथ ही इससे सीएनजी और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस महंगी होगी. इस बढ़ोतरी से घरेलू गैस आधारित बिजली उत्पादनकी लागत करीब 3 फीसदी बढ़ेगी. साथ ही इससे सीएनजी और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस की कीमत क्रमश: 50-55 पैसे और 35-40 पैसे प्रति घन मीटर बढ़ेगी. यह लगातार दूसरा मौका है जब गैस के दाम बढ़ाये गये हैं. इससे अप्रैल- सितंबर 2016 के बाद गैस की दर उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है. उस समय इतनी ही कीमत घरेलू उत्पादकों को दी जाती थी. प्राकृतिक गैस का उपयोग रसोई गैस और सीएनजी के लिए कच्चे माल के रूप में किया जाता है इसलिए इनके दाम में इजाफा होगा. इससे यूरिया और बिजली उत्पादन की लागत भी बढ़ेगी. अमेरिका, रूस और कनाडा जैसे गैस सरप्लस वाले देशों में औसत दरों के आधार पर प्राकृतिक गैस की कीमत हर छह महीने बाद निर्धारित की जाती है. भारत अपनी कुल जरूरत का करीब आधा हिस्सा आयात करता है. आयातित गैस की कीमत घरेलू दर के मुकाबले दोगुने से अधिक होती है. इससे पहले, अक्तूबर 2017-मार्च 2018 की अवधि के लिये गैस कीमत बढ़ाकर 2.89 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दिया गया था. इससे पहले यह 2.48 डॉलर प्रति यूनिट थी. इस बारे में इक्रा ने कहा, ‘यह बढ़ोतरी उम्मीद के मुताबिक है. इससे गैस उत्पादकों को कुछ राहत मिलेगी. रिजर्व बैंक ने आईसीआईसीआई बैंक पर लगाया 58.9 करोड़ रुपये का जुर्माना 3 दिनों में भर लें आयकर रिटर्न वर्ना देना होगा भारी जुर्माना रिटर्न दाखिल करने के लिये 29 से 31 मार्च तक खुले रहेंगे इनकम टैक्स ऑफिस 1 अप्रैल से महंगी होंगी ये चीजें, अगले 4 दिन में खरीदें नहीं तो देनी होगी ज्यादा कीमत पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा बढ़कर 30 जून हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget