एक्सप्लोरर

The Ashok Hotel: इतने करोड़ में बिकने को तैयार 'द अशोक' होटल, सरकार ने तय की कीमत

National Monetisation Pipeline (NMP) योजना के तहत केंद्र सरकार दिल्ली के प्रतिष्ठित 'द अशोक होटल' को बेचने जा रही है, जिसका सांकेतिक मूल्य 7,409 करोड़ रुपये तय हुआ है.

The Ashok Hotel Under NMP: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी में मौजूद ''द अशोक होटल'' (The Ashok Hotel) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. अब 'द अशोक होटल' बिकने को तैयार हैं, उसकी कीमत भी तय हो गई है. केंद्र की मोदी सरकार ने नेशनल मोनिटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) योजना के तहत दिल्ली के इस प्रतिष्ठित होटल का सांकेतिक मूल्य 7,409 करोड़ रुपये तय कर दिया है. 

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने NPS योजना की शुरुआत पिछले वर्ष 2021 की थी. जिसके तहत 'द अशोक' होटल और उसके निकट स्थित होटल सम्राट भारतीय पर्यटन विकास निगम की संपत्तियां हैं, इस योजना में सूचीबद्ध की गई है. इस बारे में निवेशकों से विचार-विमर्श किया जा चुका है और होटल की बिक्री के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी पर विचार किया जा रहा है.

7,409 करोड़ रुपये तय हुई कीमत
दिल्ली में 25 एकड़ क्षेत्रफल में द अशोक होटल फैला हुआ है. अशोक होटल का मौद्रीकरण निजी-सार्वजनिक भागीदारी के जरिए किया जाएगा. इसके लिए सांकेतिक मूल्य 7,409 करोड़ रुपये तय किया है. मंत्री सीतारमण ने अगस्त 2021 में कई क्षेत्रों में अवसंरचना परिसंपत्तियों के मूल्य का लाभ उठाने के लिए 4 साल के लिए 6 लाख करोड़ रुपये की एनएमपी (NMP) की घोषणा की थी. जिसके बाद केंद्र सरकार 2022-23 में अब तक एनएमपी के तहत 33,422 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का मौद्रीकरण कर चुकी है.

कोयला मंत्रालय सबसे आगे 
बता दें कि नीति आयोग ने इन्फ्रास्ट्रक्चर लाइन मंत्रालयों के परामर्श से NMP पर रिपोर्ट तैयार की थी. इस रिपोर्ट के मुताबिक 14 नवंबर को नीति आयोग के सीईओ परमेश्वरन अय्यर के साथ बैठक में वित्तमंत्री ने एनएमपी कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की थी. सरकार ने 2022-23 में एनएमपी के तहत 33,422 करोड़ रुपये की संपत्ति का मुद्रीकरण किया गया है. मुद्रीकरण के मामले में कोयला मंत्रालय 17,000 करोड़ रुपये जुटाकर सूची में सबसे ऊपर है. 

मोनिटाइजेशन के लिए इतना रखा टारगेट 
मोदी सरकार ने 2021-22 में 1 लाख करोड़ रुपये के लेन-देन को पूरा करके कार्यक्रम के पहले साल के 88,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार कर लिया है. NPS के ताजा आंकड़ों के अनुसार 2022-23 में 1,62,422 करोड़ रुपये के ओवरऑल एसेट मोनिटाइजेशन के लक्ष्य को हासिल करने में 38,243 करोड़ रुपये की कमी रहने की संभावना है. वही दूसरी ओर वर्तमान वित्तवर्ष में एनएमपी के तहत एसेट मोनिटाइजेशन से संभावित वसूली 1,24,179 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

नेहरू ने बनवाया था होटल 
चाणक्यपुरी में स्थित द अशोक होटल में 7 मंजिल और 550 कमरे हैं. आलीशान तरीके से बना अशोक होटल के खासियत यहां मौजूद बिना पिलर के सबसे बड़ा कन्वेंशन हॉल को देखने पर मिलती है. होटल अशोक का निर्माण भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा जम्मू-कश्मीर के राजकुमार कर्ण सिंह द्वारा सरकार को दान की गई 25 एकड़ की जमीन पार्कलैंड पर किया था. मशहूर आर्किटेक्ट ई बी डॉक्टर की अगुवाई में अशोक होटल का नक्शा तैयार किया गया था.

ये भी पढ़ें : 

NSO Survey: शहरी इलाकों में जुलाई से सितंबर के बीच बेरोजगारी दर घटकर हुई 7.2 %, एक साल पहले थी 9.8%

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
Diwali Bonus 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget