एक्सप्लोरर

Pulses Price Hike: चुनावों से पहले दालों की महंगाई को लेकर सरकार सतर्क, ड्यूटी फ्री अरहर - उड़द दाल इंपोर्ट की अवधि को किया एक्सटेंड

Tur-Urad Price: बीते एक साल में अरहर दाल की कीमतों में 37 फीसदी और उड़द की कीमतों में करीब 15 फीसदी का उछाल आया है.

Pulses Price Hike: दालों की महंगाई ने मोदी सरकार को परेशान कर रखा है. वो भी ऐसे समय जब अगले तीन महीने के बाद लोकसभा चुनावों का शंखनाद होने वाला है. ऐसे में सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है. केंद्र सरकार ने अब उड़द, और तूर यानि अरहर दाल के इंपोर्ट के ड्यूटी फ्री आयात की अवधि को एक साल यानि 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया है. जिससे आम लोगों को सस्ती दाल उपलब्ध कराई जा सके. पिछले हफ्ते सरकार ने मसूर दाल पर जीरो इंपोर्ट ड्यूटी को 31 मार्च 2025 तक एक्सटेंड कर दिया था.    

वाणिज्य मंत्रालय के अधीन आने वाले डीजीएफटी (DGFT) ने इस फैसले को लेकर गुरुवार 28 दिसंबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पहले उड़द और अरहर की ड्यूटी फ्री इंपोर्ट की अवधि 31 मार्च 2024 तक ही थी.  पर सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर इस अवधि को एक साल के लिए एक्सटेंड कर दिया है. 

नवंबर 2023 में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी के लिए खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उछाल जिम्मेदार है जिसमें दालों की महंगाई में सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. नवंबर में  दालों की महंगाई दर 20.23 फीसदी पर जा पहुंची है जो अक्टूबर 2023 में 18.79 फीसदी रही थी.  

पिछले एक साल की अवधि के दौरान अरहर दाल की कीमतों पर नजर डालें तो 28 दिसंबर 2022 को अरहर दाल का औसत मुल्य 111.5 रुपये किलो था जो 28 दिसंबर 2023 को बढ़कर 152.38 रुपये किलो पर जा पहुंचा है. यानि करीब 37 फीसदी टूर दाल की कीमतों में उछाल आई है. एक साल पहले उड़द दाल 107.33 रुपये प्रति किलो में मिल रहा था जो अब 122.46 रुपये किलो में मिल रहा है.  

दाल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने पिछले दिनों कई फैसले लिए हैं जिसमें अरहर और उरद दाल की स्टॉक लिमिट को घटाने और और उसकी अवधि को बढ़ाना शामिल है. जमाखोरी को रोकने और अरहर और उड़द दाल के बाजार में उचित मुल्य पर उपलब्धता बढ़ाने के मकसद से ये फैसला लिया गया है. इसके बावजूद दाल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. 

ये भी पढ़ें 

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन पर 22 जनवरी को 50,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान, बाजारों में तैयारी जोरों पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई
RBI: बैंक नहीं सुन रहा शिकायत तो कहां जाएं? RBI ने खुद बताया क्या करें और क्या नहीं
बैंक नहीं सुन रहा शिकायत तो कहां जाएं? RBI ने खुद बताया क्या करें और क्या नहीं

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget