एक्सप्लोरर

अब शिपबिल्डिंग में भी आगे बढ़ेगा भारत, इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार करेगी 20000 करोड़ रुपये खर्च

Shipbuilding Sector: आने वाले पांच सालों में कच्चे तेल, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, एलपीजी, एलएनजी, ब्लैक ऑयल, बिटुमेन और अन्य उत्पादों की ढुलाई के लिए लगभग 112 जहाजों की जरूरत पड़ सकती है.

Shipbuilding Sector: भारत हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है. ऐसे में जहाज बनाने में भी क्यों पीछे रहे? देश में जहाज निर्माण को बढ़ावा देने और बढ़ती मांग को पूरा करने के मकसद से सरकार शिपबिल्डिंग फाइनेंशियल असिस्टेंट पॉलिसी के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रही है. इसके तहत अगले छह सालों में चार ग्रीनफील्ड जहाज को बनाने और रिपेयरिंग हब के डेवलपमेंट के लिए सरकार की तरफ से 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता की जाएगी. 

इन चार जगहों की हुई है पहचान

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाजों के निर्माण और रिपेयर हब बनाने के लिए चार लोकेशंस की पहचान की गई है- ओडिशा (पारादीप बंदरगाह के पास केंद्रपाड़ा), आंध्र प्रदेश (दुगराजपट्टनम), गुजरात (कांडला) और तमिलनाडु (तूतीकोरिन). यहां 2,000-3,000 एकड़ की जमीन में ग्रीनफील्ड जहाज बनाए जाएंगे और मरम्मत केंद्र विकसित किए जाएंगे.

बता दें कि अगले पांच सालों में कच्चे तेल, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, एलपीजी, एलएनजी, ब्लैक ऑयल, बिटुमेन और अन्य उत्पादों को ले जाने के लिए लगभग 112 जहाजों (अनुमानित लागत 85,700 करोड़ रुपये) की जरूरत पड़ सकती है. इसे देखते हुए देश में शिपबिल्डिंग पर जोर दिया जा रहा है. 

इन विदेशी कंपनियों से हो रही बातचीत

रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा, घरेलू मांग को देखते हुए नए शिपबिल्डिंग हब को डेवलप करने का यही सही समय है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को मई में ही 10 मिडियम रेंज के टैंकर्स के लिए टेंडर निकालने का निर्देश दिया गया है.

अभी जितने शिपयार्ड हैं (आठ बड़े, सात मीडियम और 28 छोटे शिपयार्ड) उनमें अभी इस रेंज के 28 जहाज बनाने की क्षमता है. आंध्र प्रदेश की सरकार ने दुर्गाराजपट्टनम में इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए जापान की सबसे बड़ी शिपबिल्डर इमाबारी शिपबिल्डिंग कंपनी और दो दक्षिण कोरियाई कंपनियों - एचडी केएसओई और हनवा ओशन - के साथ चर्चा की है. 

इससे संबंधित अधिकारियों ने बताया कि 25,000 करोड़ रुपये का समुद्री विकास कोष बनाने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा. यह कोष इक्विटी और ऋण प्रतिभूतियों के माध्यम से शिपिंग सेक्टर को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा. 

ये भी पढ़ें:

खुशखबरी! पोस्ट ऑफिस में पैसे रखने वालों के लिए बड़ा ऐलान, अब घर बैठे मिनटों में पाए ये डॉक्यूमेंट; नहीं काटने होंगे ब्रांच के चक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget