एक्सप्लोरर

Income Tax Return Filing AY 2026-27: सरकार ने आईटीआर फॉर्म्स किए नोटिफाई, जानें कब से रिटर्न फाइल कर सकेंगे आप?

ITR filing 2026: आयकर विभाग ने पहले ही ITR-1 (सहज), ITR-2, ITR-4 (सुगम) और ITR-6 जैसे फॉर्म नोटिफाई कर दिए हैं. यानी कि इस साल रिटर्न का खाका तैयार हो चुका है.

ITR filing 2026-27: 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ सरकार ने  असेसमेंट ईयर (AY) 2026-27 के लिए सभी ITR फॉर्म्स भी जारी कर दिए हैं. इसी के साथ आने वाले फाइलिंग सीजन का आगाज हो चुका है. इसी क्रम में टैक्सपेयर्स इस महीने से रिटर्न फाइल करना शुरू कर सकते हैं.

इधर आयकर विभाग ने पहले ही ITR-1 (सहज), ITR-2, ITR-4 (सुगम) और ITR-6 जैसे फॉर्म नोटिफाई कर दिए हैं. अब इसके कुछ समय बाद यूटिलिटीज (पहले ऑफलाइन और फिर ऑनलाइल) चालू किए जाएंगे, जिनकी मदद से टैक्सपेयर्स रिटर्न फाइल कर पाते हैं. अब चूंकि ITR फॉर्म नोटिफाई हो चुके हैं इसलिए यूटिलिटीज भी जल्द ही चालू कर दी जाएंगी. 

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक इनकम टैक्स प्रैक्टिशनर ने कहा, ''आमतौर पर, ITR फाइलिंग अप्रैल महीने में शुरू होती है. पिछले साल, इनकम टैक्स के नियमों में बड़े बदलावों—जिनमें LTCG, STCG और इंडेक्सेशन शामिल थे—की वजह से इसमें देरी हुई थी. चूंकि इस बार इनकम टैक्स विभाग ने टैक्स रिटर्न फॉर्म पहले ही नोटिफाई कर दिए हैं इसलिए उम्मीद है कि ITR फाइलिंग इसी महीने शुरू हो जाएगी. फिर भी, वेतनभोगी लोगों को AY2026-27 के लिए ITR फाइल करने से पहले अपने Form 16 का इंतजार करना चाहिए.''

इस बात का रखें ध्यान

यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि भले ही Income Tax Act, 2025, 1 अप्रैल से लागू हो गया है, जिसने 1961 के Act की जगह ले ली है, लेकिन चूंकि आप वित्तीय वर्ष 2025-26 की कमाई पर टैक्स भर रहे हैं इसलिए उस साल प्रभावी नियम ही लागू होंगे. यानी कि Income Tax Act, 1961 ही इस रिटर्न को गाइड करेगा. नया 2025 का एक्ट उन आय पर लागू होगा, जो 1 अप्रैल 2026 के बाद कमाई जाएगी. टैक्सपेयर्स को अभी भी 'Previous Year' और 'Assessment Year' जैसे शब्द दिखाई देंगे, जो दशकों से इस सिस्टम का हिस्सा रहे हैं; प्रस्तावित नए 'Tax Year' की जगह इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल होगा. बता दें इस साल ITR की डेडलाइन 31 जुलाई ही रहेगी. 

ये भी पढ़ें:

कहीं मौका हाथ से न निकल जाएं! फार्मा कंपनी दे रही 480 परसेंट का तगड़ा डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget