एक्सप्लोरर

Housing Projects: अमिताभ कांत की अध्यक्षता वाली कमिटी बताएगी अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का फॉर्मूला

Real Estate Projects: अमिताभ कांत की अध्यक्षता वाली इस कमिटी में 14 सदस्य होंगे साथ ही 6 महीने में कमिटी रिपोर्ट सौंपेंगी.

Stalled Housing Projects: देश में लाखों ऐसे लोग हैं जिन्होंने सालों पहले अपना सपनों का आशियाना बुक कराया था. लेकिन एक दशक के गुजर जाने के बाद भी वे लोग अपने घर के पजेशन के लिए तरस गए हैं. लेकिन इन अटके हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और होम बायर्स को जल्द उनके घर की डिलिवरी सुनिश्चित करने की कवायद में सरकार लग गई है. आवसीय और शहरी विकास मंत्रालय ने इन अटके प्रोजेक्ट्स को पूरा करने को लेकर रूप रेखा तैयार करने के लिए नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी20 के शेरपा अमिताभ कांत की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया है. ये कमिटी सरकार को इन अटके हाउसिंग प्रोजेकट्स को पूरा करने को लेकर अपने सिफारिशें और सुझाव देगी. 

अमिताभ कांत की अध्यक्षता वाली इस 14 सदस्यीय कमिटी में केंद्र और राज्य सरकार के आला अधिकारी तो शामिल होंगे ही साथ ही इस कमिटी में वित्त मंत्रालय, कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सचिवों के अलावा, इंसोलवेंसी और बैंकरप्टी बोर्ड के चेयरमैन के अलावा रियल एस्टेट रेग्युलेटर्स के अध्यक्ष, स्वामिह इवेंस्टमेंट फंड, एसबीआईकैप वेंचर्स लिमिटेड के चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर, नोएडा के सीईओ और एनएचबी के एमडी भी शामिल होंगे. ये कमिटी 6 महीनें में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी. कमिटी देशभर में अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और तय समय में होम बायर्स को फ्लैट्स सौंपने के तरीकों पर अपनी सिफारिशें सौपेंगी. 

आवसीय और शहरी विकास मंत्रालय ने इस कमिटी के गठन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लेकिन इसकी घोषणा अब जाकर हुई है. आवसीय और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता वाली सेंट्रल एडवाइजरी कमिटी ने अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा किए जाने को लेकर सुझाव देने के लिए कमिटी बनाने का फैसला एक साल पहले ही ले लिया था. 12 अप्रैल 2022 को सेंट्रल एडवाइजरी कमिटी के सदस्यों ने सरकार से 2016 के पहले लॉन्च हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने को लेकर कदम उठाने की मांग की थी.   

हालांकि सरकार ने फंड के अभाव में अटक चुके हाउिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए स्वामिह SWAMIH ( (Special Window for Affordable and Mid-Income Housing) इंवेस्टमेंट फंड का गठन कर चुकी है. इस फंड को वित्त मंत्रालय ने स्पांसर किया हुआ है और इसे एसबीआईकैप वेंचर्स मैनेज करती है. 2019 में इसके गठन के बाद से 20,550 से ज्यादा अटके हुए फ्लैट्स को पूरा कर होम बायर्स को सौंपा जा चुका है.  प्रॉपर्टी कंसलटेंट अनारॉक ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि केवल नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 1.18 लाख करोड़ रुपये के 1.65 लाख फ्लैट्स अटके हुए हैं. ये हाउसिंग प्रोजेक्ट्स 2014 के पहले लॉन्च हुए थे. 

ये भी पढ़ें 

Income Tax: 4 वर्षों में सीनियर सिटीजन ने दिया 61% ज्यादा इनकम टैक्स, जानिए इन्हें टैक्स के दायरे से बाहर किए जाने के सवाल पर सरकार का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget