एक्सप्लोरर

Google Wallet: भारत में हुई गूगल वॉलेट की एंट्री, जानिए गूगल पे से कितना अलग होगा

Google Pay: गूगल वॉलेट का इस्तेमाल फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स कर सकेंगे. कंपनी ने कहा कि गूगल पे हमारा प्राइमरी एप है. यह खत्म नहीं होगा.

Google Pay: भारत में गूगल ने वॉलेट को लॉन्च कर दिया है. गूगल वॉलेट (Google Wallet) को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. यूजर्स गूगल वॉलेट में डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, लॉयल्टी कार्ड और गिफ्ट कार्ड स्टोर कर सकते हैं. गूगल ने इस डिजिटल वॉलेट को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है. 

नहीं खत्म होगा गूगल पे, बना रहेगा प्राइमरी एप

कंपनी ने बताया कि एंड्रॉइड यूजर्स गूगल वॉलेट के जरिए अपने कार्ड, मूवी टिकट, बोर्डिंग पास, की और आईडी सुरक्षित तरीके से स्टोर करके रख सकते हैं. यह गूगल पे एप से बिलकुल अलग होगा. गूगल पे (Google Pay) का इस्तेमाल पैसा और फाइनेंस का मैनेजमेंट करने के लिए किया जाता है. गूगल के जीएम और इंडिया इंजीनियरिंग लीड राम पपातला ने बताया कि गूगल पे खत्म नहीं होगा. यह हमारा प्राइमरी एप बना रहेगा. गूगल वॉलेट को हमने नॉन पेमेंट उद्देश्यों के लिए तैयार किया है.

गूगल वॉलेट ने 20 बड़े ब्रांड से किया समझौता

गूगल वॉलेट लोगों के डिजिटल डाक्यूमेंट्स को एक जगह सुरखित रखने के काम आएगा. गूगल का दावा है कि वॉलेट आपके रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने का काम करेंगे. गूगल वॉलेट ने भारत में 20 बड़े ब्रांड से समझौता किया है. इनमें पीवीआर आईनॉक्स, एयर इंडिया, इंडिगो, फ्लिपकार्ट, पाइन लैब्स, कोच्चि मेट्रो और अभीबस शामिल हैं. यही वजह है कि गूगल वॉलेट की मदद से आपको मूवी या इवेंट को देखने, ट्रैवलिंग करने, लॉयल्टी एवं गिफ्ट कार्ड का प्रयोग करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने और आपके जरूरी डाक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी.

भारत समेत 79 देशों में उपलब्ध है गूगल पे

गूगल पे को पहले एंड्रॉइड पे के नाम से जाना जाता था. इसे गूगल ने मोबाइल पेमेंट सर्विस के तौर पर डेवलप किया था. गूगल पे की मदद से आप किसी भी मोबाइल फोन, टैबलेट या वॉच से पेमेंट कर सकते हैं. यूजर्स किसी पिन, पासकोड या बायोमैट्रिक्स की मदद से सुरक्षित पेमेंट कर सकते हैं. गूगल पे फिलहाल भारत समेत 79 देशों में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें 

Sundar Pichai: स्टूडेंट लाइफ में कुछ ऐसे दिखते थे सुंदर पिचई और शर्मिष्ठा दुबे, वायरल हुई आईआईटी की फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget