एक्सप्लोरर

Google: भविष अग्रवाल ने सुंदर पिचई को दी ऐसी टक्कर, गूगल को 70 फीसदी घटानी पड़ी कीमत 

Sundar Pichai: ओला के सीईओ भविष अग्रवाल ने कंपनी की कैब्स में गूगल मैप्स की जगह ओला मैप्स का इस्तेमाल शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा था कि इससे ओला को 100 करोड़ रुपये बचाने में मदद मिलेगी.

Sundar Pichai: ओला के सीईओ भविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) इन दिनों विदेशी टेक कंपनियों को लेकर हमलावर बने हुए हैं. उन्होंने इनकी तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से तक कर दी थी. साथ ही ओला ने गूगल मैप्स (Google Maps) की सेवाओं का इस्तेमाल बंद कर ओला मैप्स (Ola Maps) का प्रयोग शुरू कर दिया था. उन्होंने इंडियन डेवलपर्स से अपील की थी कि वह ओला मैप्स का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं. भविष अग्रवाल के इस हमले से गूगल के सीईओ सुंदर पिचई (Sundar Pichai) को बड़ा झटका लगा और कंपनी ने गूगल मैप्स सर्विस की कीमत में 70 फीसदी की बड़ी कटौती कर दी है. नई कीमत 1 अगस्त से लागू होगी.

अब भारतीय रुपये में पेमेंट लेगी गूगल 

इसके साथ ही गूगल ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) से पार्टनरशिप करने का ऐलान भी किया है. कंपनी ने बताया कि ओएनडीसी पर काम कर रहे डेवलपर्स को 90 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जाएगा. कंपनी ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की. साथ ही बताया कि वह भारतीय रुपये में भी पेमेंट स्वीकार करेगी. अभी तक आपको डॉलर में ही भुगतान करना पड़ता है. कंपनी ने कहा कि गूगल मैप्स प्लेटफॉर्म की सस्ती सर्विस की मदद से भारत के डेवलपर्स को लोकेशन बेस्ड सर्विस बनाने में आसानी होगी.

ओला मैप्स से गूगल मैप्स को दे रहे चुनौती 

इससे पहले भविष अग्रवाल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप कृत्रिम (Krutrim) के जरिए मैपिंग और लोकेशन बेस्ड सर्विस ओला मैप्स एपीआई लॉन्च की थी. साथ ही डेवलपर्स से आग्रह किया था कि वह एक साल तक इन सेवाओं का फ्री इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्होंने दावा किया था कि कृत्रिम के जरिए इंडिया फर्स्ट को ध्यान में रखते हुए सेवाएं लॉन्च की जाएंगी. इसके अलावा ओला कैब्स में भी अब ओला मैप्स का ही इस्तेमाल किया जा रहा है. भविष अग्रवाल ने बताया था कि यह कदम उठाकर कंपनी को 100 करोड़ रुपये सालाना बचाने में मदद मिलेगी.

नए रेट का फायदा सिर्फ इंडियन कस्टमर को 

गूगल ने बुधवार को बताया कि नए रेट का फायदा सिर्फ इंडिया के कस्टमर को मिलेगा. कंपनी सख्ती से इसकी जांच करेगी कि सस्ती कीमतों का फायदा सिर्फ इंडिया के लोग ही उठा सकें. एक अगस्त ने इनकी बिलिंग भी रुपये में की जाने लगेगी. फिलहाल जो जियोकोडिंग एपीआई 5 डॉलर के रेट में मिल रही थी, वह अब 1 50 डॉलर में ही मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें 

Air India: एयर इंडिया ने छंटनी के लिए लॉन्च की VRS, इतने कर्मचारियों पर गिरेगी मर्जर की गाज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM-SYM Scheme: रोज लगाएं 2 रुपये से भी कम, 60 साल बाद हर महीने ₹3000 की गारंटी!
रोज लगाएं 2 रुपये से भी कम, 60 साल बाद हर महीने ₹3000 की गारंटी!
Gold-Silver Price Today: आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट
आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट
DA में 18% की हाइक! सरकार का कर्मचारियों को 'जन्माष्टमी गिफ्ट'
DA में 18% की हाइक! सरकार का कर्मचारियों को 'जन्माष्टमी गिफ्ट'
क्या आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के बदले गए हैं रेट? देखें कीमत
क्या आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के बदले गए हैं रेट? देखें कीमत

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget