एक्सप्लोरर

Air India: एयर इंडिया ने छंटनी के लिए लॉन्च की VRS, इतने कर्मचारियों पर गिरेगी मर्जर की गाज 

Air India Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन्स के मर्जर से प्रभावित होने वाले कर्मचारियों के लिए वीआरएस और वीएसएस स्कीम लाई गई हैं. इनका लाभ 16 अगस्त तक उठाया जा सकता है. 

Air India Vistara Merger: एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइन्स के मर्जर की प्रक्रिया तेजी से जारी है. इन दोनों एयरलाइन्स का मर्जर इसी साल पूरा किया जाना है. इन दोनों एयरलाइन्स में लगभग 18 हजार कर्मचारी काम करते हैं. इनमें से 500 से 600 कर्मचारी इस मर्जर के शिकार होने वाले हैं. अब इन कर्मचारियों के लिए एयर इंडिया ने वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) लॉन्च कर दी है. ये सभी स्थायी ग्राउंड स्टाफ का हिस्सा हैं.

इसी साल होगा विस्तारा और एयर इंडिया का मर्जर 

टाटा ग्रुप (Tata Group) और सिंगापुर एयरलाइन्स (Singapore Airlines) की ज्वॉइंट वेंचर विस्तारा एयरलाइन्स इस साल के अंत तक एयर इंडिया में विलय हो जाएगी. एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि विलय हो जाने के बाद इतने ग्राउंड स्टाफ की जरूरत नहीं होगी. इसलिए ग्राउंड स्टाफ को वीआरएस दिया जा रहा है.

कर्मचारी ले सकेंगे वीआरएस और वीएसएस 

एयर इंडिया ने ग्राउंड स्टाफ को भेजे गए एक संदेश में कहा कि हम एयर इंडिया में कम से कम 5 साल की सेवा वाले कर्मचारियों के लिए एक वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) और इससे कम सेवा देने वाले कर्मचारियों के लिए एक वॉलंटरी सेपरेशन स्कीम (VSS) का ऐलान कर रहे हैं. एयर इंडिया ने फिलहाल इस मामले पर टिप्पणी नहीं दी है. एयर इंडिया ने अपने संदेश में कहा कि पायलट और केबिन क्रू को छोड़कर सभी स्थायी ग्राउंड स्टाफ इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. दोनों स्कीम का फायदा 16 अगस्त तक उठाया जा सकता है. 

AIX कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस का भी होगा मर्जर 

सूत्रों ने बताया कि दोनों एयरलाइन्स ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़े रखने की कोशिशों में जुटी हुई हैं. कुछ कर्मचारियों को टाटा ग्रुप की अन्य कंपनियों में नौकरी दिलाई गई है. हालांकि, मर्जर के चलते कुछ पदों की जरूरत ही नहीं रह गई है. इसके साथ ही एयर इंडिया की सब्सिडियरी AIX कनेक्ट (AIX Connect) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) का मर्जर भी किया जा रहा है. यह दोनों मिलकर एक बड़ी बजट एयरलाइन बनेंगी.

ये भी पढ़ें 

Reservation in Private Sector: प्राइवेट सेक्टर में रिजर्वेशन पर कारोबार जगत खफा, नैसकॉम ने बिल वापस लेने की मांग की  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget