एक्सप्लोरर

Google Layoffs: 12 हजार की छंटनी के बाद गूगल कर्मचारियों ने सुंदर पिचाई को लिखा खुला पत्र, जानें क्या रखी मांग 

Alphabet Layoffs: गूगल से बड़ी संख्या में छंटनी के बाद अल्फाबेट सीईओ सुंदर पिचाई को कर्मचारियों ने खुला पत्र लिखा है और कई मांगों को रखा है.

Sunder Pichai: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 12 हजार कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया था. अब इस छंटनी के बाद कर्मचारियों ने कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई को खुला पत्र लिखा है और अपनी मांग रखी है. कर्मचारियों ने सुंदर पिचाई से भर्ती के लिए प्राथमिकता देने के साथ ही नई भर्ती पर रोक लगाने आदि को लेकर अपनी बात रखी है. 

कर्मचारियों का कहना है कि अगर गूगल में फिर से भर्ती की जाती है तो उन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए, जिन्हें निकाला गया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्र में शोक पर जाने के ​लिए अवकाश और अभी के लिए भर्तियों को फ्रीज करने की मांग की गई है. इसके अलावा कर्मचारियों ने यूक्रेन जैसे मानवीय संकट वाले देशों में कर्मचारियों को नहीं निकालने की अपील भी की है. 

कर्मचारियों की सहायता की अपील 

ओपेन लेटर में कर्मचारियों ने गूगल के सीईओ से कहा है कि अगर किसी कर्मचारी की छंटनी की जाती है तो उसे अपना पूरा नोटिस पीरियड सर्व करने देना चाहिए. साथ ही ये भी कहा है कि यूक्रेन जैसे देशों में प्रभावित कर्मचारियों को अपनी नौकरी के साथ-साथ वीजा-लिंक्ड रेजिडेंसी खोने के जोखिम वाले लोगों को अतिरिक्त सहायता देना चाहिए. पत्र में कहा गया है कि ये अल्फाबेट की छंटनी का असर ग्लोबल स्तर पर पड़ा है. 

जनवरी में इन कंपनियों ने भी की थी छंटनी 

जनवरी में अल्फाबेट ने घोषणा कि थी महामारी के बाद मंदी की आशंका बढ़ने से दबाव ज्यादा है. ऐसे में कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या में लगभग 6 फीसदी की कटौती करेगी. वहीं मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक, Amazon.com इंक और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने भी जनवरी में नौकरियां घटाने का ऐलान किया था. 

सुंदर पिचाई ने छंटनी की ​ली थी जिम्मेदारी 

बता दें कि पिचाई ने 20 जनवरी को नौकरी में कटौती की घोषणा की थी और उन्होंने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा कि कंपनी ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए काम कर रहा है. ऐसे में उन्होंने इस छंटनी की पूरी जिम्मेदारी ली थी. छंटनी के बार 1400 कर्मचारियों के साथ अच्छा ट्रीटमेंट कवर देने के लिए हस्ताक्षर किए गए थे.

ये भी पढ़ें

Gautam Adani: अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी को घाटा, इधर गौतम अडानी ने एक दिन में कमाए 90,78,59,15,000 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शराब की दुकानें बंद, सरकार ने दो दिन के लिए किया ऐलान, लेकिन क्यों?
यूपी में शराब की दुकानें बंद, सरकार ने दो दिन के लिए किया ऐलान, लेकिन क्यों?
छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत, 1 नवंबर से आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन
छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत, 1 नवंबर से आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
Gold Silver Price: आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget