एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: फेस्टिव सीजन में सोना खरीदने वालों के लिए झटका! 61000 के पार हुआ सोना, चांदी में भी तेजी बरकरार

Gold Price Rate: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने में तेजी देखी जा रही है और यह 61,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है.

Gold Silver Rate on 27 October 2023: त्योहारों के सीजन की शुरुआत के साथ ही लोग जमकर गोल्ड-सिल्वर आदि की ज्वैलरी खरीदते हैं. अगर आप भी आज सोना खरीदने (Gold Price Today) के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि गोल्ड आज 61,000 के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है. वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 60,915 रुपये के स्तर पर खुला है. इसके बाद सुबह 10.15 मिनट तक यह कल के मुकाबले 72 रुपये यानी 0.12 फीसदी महंगा होकर 61,024 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. गुरुवार को यह 60,952 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

चांदी की चमक भी बढ़ी-

सोने के अलावा चांदी की चमक में भी शुक्रवार को इजाफा हो रहा है. शुरुआती दौर में चांदी 71,745 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली है. इसके बाद 10.15 मिनट तक चांदी में और भी बढ़त दर्ज की गई है और कल के मुकाबले 287 रुपये यानी 0.40 फीसदी महंगी होकर 71,867 रुपये (Silver Price Today) के स्तर पर बनी हुई है. कल वायदा बाजार में चांदी 71,580 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी.

27 अक्टूबर को प्रमुख शहरों में सोने चांदी के दाम-

  • नई दिल्ली- 24 कैरेट सोना 62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • मुंबई- 24 कैरेट सोना 61,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • कोलकाता- 24 कैरेट सोना 61,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • चेन्नई- 24 कैरेट सोना 62,250 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • पुणे- 24 कैरेट सोना 61,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • जयपुर- 24 कैरेट सोना 62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • लखनऊ- 24 कैरेट सोना 62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • पटना- 24 कैरेट सोना 62,010 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • गाजियाबाद- 24 कैरेट सोना 62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • गुरुग्राम- 24 कैरेट सोना 62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • नोएडा- 24 कैरेट सोना 62,110 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है गोल्ड-सिल्वर का हाल?

घरेलू बाजार के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी (Gold Silver International Price) के दाम में तेजी देखी जा रही है. मेटल रिपोर्ट के अनुसार सोना आज 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 1,988.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की बात करें तो यह भी कल के मुकाबले 0.59 फीसदी तक महंगी होकर 23.045 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बनी हुई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इजराइल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से ही निवेशक सोने को एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में देख रहे हैं. ऐसे में इसका असर सोने की कीमतों पर साफ तौर पर दिख रहा है.

ये भी पढ़ें-

RBI ने लोन रिकवरी के नाम पर एजेंटों की मनमानी पर लगाई लगाम! शाम में 7 बजे के बाद नहीं कर पाएंगे कॉल, जानें नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget