एक्सप्लोरर

Gold-Silver Rally: इस अक्षय तृतीया पर खरीदें सोना-चांदी, मिल सकता है अच्छा रिटर्न, यहां तक भाव चढ़ने की उम्मीद

Motilal Oswal Report: सोना और चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए यह साल शुरुआत से ही अच्छा साबित हुआ है. साल 2023 के शुरुआती महीनों के दौरान इनके भाव में रैली देखने को मिली है...

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2023) नजदीक है और सोना-चांदी (Gold Silver Prices) की खरीद पर विभिन्न ब्रांड आकर्षक ऑफर दे रहे हैं. सोना-चांदी आदि भारतीयों के लिए निवेश की पारंपरिक पसंद रही हैं और बदलते समय के साथ इनकी मांग भी बेहतर हुई है. अगर आप भी बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं, तो इस अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीद सकते हैं. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) इन एक हालिया रिपोर्ट में इसी तरह का सुझाव दिया है.

बेहतर है आगे का आउटलुक

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरुआत से अब तक दोनों कीमती धातुओं के दाम तेजी से बढ़े हैं. साल की शुरुआत से अब तक इनके भाव में 10 फीसदी की तेजी आई है. आगे का आउटलुक भी बेहतर नजर आ रहा है. वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने स्लोडाउन की चुनौतियां हैं, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं हैं और ब्याज दरों के बढ़ने की रफ्तार कम होने या रुक जाने के अनुमान हैं. ये सारे फैक्टर सोने के लिहाज से ठीक हैं.

इन फैक्टर्स ने बढ़ाया भाव

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ समय के दौरान कई फैक्टर्स ने सोने की मदद की है. अमेरिका में महंगाई कई दशकों के उच्च स्तर पर होने के चलते फेडरल रिजर्व ने लगातार ब्याज दरों को बढ़ाया. दूसरी ओर रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोना व चांदी की डिमांड बढ़ाई. 


Gold-Silver Rally: इस अक्षय तृतीया पर खरीदें सोना-चांदी, मिल सकता है अच्छा रिटर्न, यहां तक भाव चढ़ने की उम्मीद

अक्षय तृतीया पर ऐसा रहा सोना

अक्षय तृतीया के लिहाज से देखें तो, पिछले 10 साल के दौरान गोल्ड ने 11% CAGR की दर से रिटर्न दिया है. मोतीलाल ओसवाल ने लंबी अवधि के के हिसाब से SGB में निवेश करने की सलाह दी है. फर्म का कहना है कि एसजीबी में निवेश सोने की कीमतों में वृद्धि को भुनाने में मदद करेगा और इसके साथ ही निवेशक को हर साल अतिरिक्त 2.5% ब्याज भी मिलेगा. एसजीबी ने हाल ही में 100 टन का आंकड़ा पार कर गया है. इसके अलावा निवेश करने के कई अन्य तरीके ETF के रूप में हो सकते हैं.


Gold-Silver Rally: इस अक्षय तृतीया पर खरीदें सोना-चांदी, मिल सकता है अच्छा रिटर्न, यहां तक भाव चढ़ने की उम्मीद

यहां तक जा सकती हैं कीमतें

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि आने वाला समय सोना और चांदी दोनों के लिए बेहतर है. दोनों कीमती धातुओं के फंडामेंटल बेहतर दिख रहे हैं. इस कारण मोतीलात ओसवाल ने निवेश के तरीके के रूप में सोना और चांदी को लेकर सकारात्मक रुख बनाए रखा है. कंपनी गिरावट पर दोनों कीमती धातुओं को खरीदने की सलाह देती है. मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि घरेलू बाजार में सोना 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छू सकता है, जबकि चांदी 85 हजार रुपये प्रति किलो तक के भाव पर पहुंच सकती है. वहीं कॉमेक्स पर सोना 2100 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकता है, जबकि चांदी 29 डॉलर प्रति औंस के लेवल को छू सकती है.

ये भी पढ़ें: अडानी के शेयरों का बुरा हाल, NDTV को छोड़ सारे शेयर खुलते ही धड़ाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Interest Rate: 3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
Petrol: 5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
Cyber Fraud: ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget