एक्सप्लोरर

Gold Return: सोने के बढ़ते आयात से चिंता तो लाजिम पर इस साल बेहतरीन रिटर्न देने वाले ऐसेट्स में फिर चमका गोल्ड

Gold Return in 1 Year: सोने के दाम एक साल में काफी तेजी से बढ़े और इसमें पैसा लगाने वालों के लिए ये ऐसेट कमाई का अच्छा जरिया साबित हुआ. लगातार कई सालों से जोरदार रिटर्न देने वाला गोल्ड इस साल भी चमका.

Gold Return in One Year: सोना वो पीली धातु या कीमती मेटल है जिसे लेकर भारतीयों का मोह जगजाहिर है. अगस्त 2023 में देश का सोने का आयात बढ़कर 3.5 बिलियन डॉलर पर आ गया है. इससे पिछले साल यानी वर्ष 2022 में सोने का कुल आयात 3.4 ट्रिलियन रुपये का रहा था. भारतीयों के सोने के मोह को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है क्योंकि प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (PM-EAC) के अस्थायी सदस्य नीलेश शाह ने इसे लेकर बड़ी बात कही है. 

21 सालों में सोने के आयात पर खर्च हुए 500 अरब डॉलर

म्यूचुअल फंड उद्योग के दिग्गज नीलेश शाह ने कहा है कि पिछले 21 सालों में भारतीय लोगों ने अकेले सोने के इंपोर्ट पर करीब 500 अरब डॉलर खर्च कर दिए हैं. इतना ही नहीं नीलेश शाह ने ये तो यहां तक कहा कि अगर "भारत के लोगों को सोने के आयात की आदत नहीं होती तो भारत 5000 अरब डॉलर (5 ट्रिलियन डॉलर) के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के लक्ष्य को 'बहुत पहले' ही हासिल कर चुका होता."

सोने ने बीते एक साल में दिया अच्छा रिटर्न

सुनहरी मेटल गोल्ड ने लगातार कई सालों से शानदार रिटर्न दिया है और ये वित्तीय ऐसेट्स में सबसे ज्यादा तेजी से रिटर्न देने वाला इंवेस्टमेंट टूल बनकर सामने आया है. यहां तक कि कोविडकाल में भी गोल्ड की चमक कम नहीं हुई और इसने म्यूचुअल फंड के साथ-साथ सबसे ज्यादा रिटर्न दिए. अगर एक साल की बात करें तो सोने ने 5715 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिटर्न दिया है और इसे प्रतिशत में देखें तो ये 10.85 फीसदी का रिटर्न है. 

3 साल में 20 फीसदी का रिटर्न

साल 2020 में जहां सोने का रेट 48,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था वहीं 2023 के ताजा रेट देखें तो ये 58,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं. यानी करीब 10,000 रुपये का फायदा प्रत्येक 10 ग्राम पर सोने के निवेशकों को मिला है. प्रतिशत में देखें तो ये सीधा 20 फीसदी का रिटर्न बनता है और ये अन्य निवेश ऐसेट की तुलना में अच्छा रिटर्न माना जा सकता है.

2010 से सोने के रेट देखें

साल 2010 से 2020 के दौरान देखें तो साल 2010 में इसके रेट 18,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे और साल 2020 में ऐवेरेज गोल्ड प्राइस 48,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

इस साल सोने में दिखा शानदार उछाल

साल 2023 में सोने के दाम में बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है. 2022 में सोने के दाम जोरदार तरीके से उछले हैं. साल 2023 के पहले छह महीनों में गोल्डन मेटल के रेट में 3000 रुपये की तेजी देखी गई है जो कि करीब 6.5 फीसदी का उछाल है. बीते साल रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के दरों में इजाफा करने और महंगाई बढ़ने जैसे कारणों से सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

क्यों है सोने को लेकर बड़ा चाव

ये कीमती मेटल आमतौर पर इंवेस्टर्स के लिए सेफ हैवन कहा जाता है और इसमें अस्थिरता कम होती है. ऑयल और डॉलर जैसे ऐसेट्स को जोखिम वाले ऐसेट्स माना जाता है और इनकी कीमतें जब नीचे आती हैं तो तेजी से नीचे आती हैं, जबकि गोल्ड के दाम काफी जल्दी ऊंचाई पर जाते हैं. ग्लोबल मार्केट में हो रही हलचल के आधार पर गोल्ड की वैल्यू में उतार-चढ़ाव देखा जाता है. 

ये भी पढ़ें

Sam Altman: एआई की दुनिया के दिग्गज सैम ऑल्टमैन को लेकर क्यों मचा है हंगामा, क्या है ओपनआई का सारा किस्सा-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget