एक्सप्लोरर

सरपट भाग रही है सोने की कीमत, MCX पर 10 ग्राम गोल्ड 1000 रुपये की बढ़त के साथ 94 हजार के पार

Gold Prices Today: घरेलू वायदा बाजार में 16 अप्रैल को सोने का भाव 94,573 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंच गया. सोने की कीमत में 1000 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई.

Gold Prices Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी और कमजोर हो रहे डॉलर के चलते बुधवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव 94,573 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया. बुधवार, 16 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें 1,000 रुपये या 1 परसेंट से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं. 

निवेशकों के बीच बढ़ी सोने की डिमांड

94,573 के रिकॉर्ड हाई लेवल को छूने के बाद  MCX पर सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई और सुबह 9:40 बजे के आसपास यह 1.13 परसेंट की बढ़त के साथ 94,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में गजब उछाल देखने को मिला. दरअसल, ग्लोबल मार्केट में डॉलर में लगातार हो रही गिरावट और ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ पर ट्रेड वॉर के असर को लेकर निवेशक चिंतित हैं. कॉमेक्स पर भी गोल्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है. यह 2 परसेंट की तेजी के साथ 3,294.60 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रहा है. आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों के बीच सोने की डिमांड बढ़ गई है इसलिए इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है. 

इसलिए भी बढ़ रही सोने की कीमत

भारत और अमेरिका में महंगाई में आई गिरावट के बाद ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं, जिससे सोने की कीमतें बढ़ने की संभावना है. बता दें कि भारत में रिटेल महंगाई मार्च 2025 में अगस्त 2019 के बाद सबसे कम हो गई. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारितरिटेल महंगाई मार्च में सालाना आधार पर 3.34 परसेंट बढ़ी.  यह फरवरी में दर्ज 3.61 परसेंट और एक साल पहले की अवधि में दर्ज 4.85 परसेंट से कम है. 

अमेरिका में कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) मार्च में एक साल पहले के मुकाबले 2.4 परसेंट तक गिर गया है. अब निवेशकों का ध्यान अमेरिका में रिटेल सेल्स की डेटा पर है. इससे दुनिया की सबसे बड़ीअर्थव्यवस्था किस दिशा में आगे बढ़ रही है इसकी सही जानकारी मिलेगी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मॉनिटरी पॉलिसी को लेकर भी उम्मीदों को आकार मिलेगी.   

एक्सपर्ट्स की क्या है राय? 

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन को उम्मीद है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर को देखते हुए इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

उन्होंने इस पर द मिंट से बात करते हुए कहा, ''आज के सेशन में सोने को 3,220-3,194 डॉलर पर समर्थन और 3,264-3,292 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है. जबकि चांदी को 32.00-31.74 डॉलर पर समर्थन और 32.64-32.88 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है.'' जैन ने कहा कि MCX गोल्ड को 93,000-92,660 रुपये पर समर्थन और 93,950-94,500 रुपये पर प्रतिरोध है, जबकि चांदी को 94,000-93,350 पर समर्थन और 95,500-96,650 पर प्रतिरोध है. 

उन्होंने 94,200 रुपये के टारगेट के लिए 93,300 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 93,600 रुपये से ऊपर सोना खरीदने का सुझाव दिया, जबकि 95,800 रुपये के टारगेट के लिए चांदी 94,400 रुपये के आसपास 93,750 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ खरीदने का सुझाव दिया. 

ये भी पढ़ें:

US-China Trade War: चीन का एक कड़ा फैसला और चित हो गए डोनाल्ड ट्रंप! इस अमेरिकी कंपनी को हुआ सबसे बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget