एक्सप्लोरर

एक महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा सोनाः चांदी की कीमतें 1250 रुपये उछली

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते सोना 650 रुपये की तेजी के साथ 29,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है जो कि एक महीने का उच्चतम स्तर है. वहीं 1250 रुपये की तेजी के साथ चांदी की कीमत भी 43,000 रुपये प्रति किलो के स्तर को छू गई है.

ग्लोबल बाजारों में मजबूती के रुख और लोकल ज्वैलर्स की लिवाली बढ़ने के कारण बीते हफ्ते भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने में तेजी कायम रही. पिछले पूरे हफ्ते के दौरान सोना एक महीने के उच्चस्तर 29,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सोने-चांदी के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली है.

क्यों आ रही है सोने-चांदी में बड़ी तेजी? सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि जियो-पॉलिटिकल तनाव के चलते विदेशों में मजबूती के रख के कारण मुख्य रूप से कीमती मेटल्स की कीमतों में तेजी दिख रही है. इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में चालू शादी विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए लोकल ज्वैलर्स विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने से भी तेजी को सपोर्ट मिला.

सोने-चांदी के अंतर्राष्ट्रीय दाम वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1287.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.52 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई.

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम:- बीते हफ्ते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की क्रमश: 29,290 रुपये और 29,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मामूली कमजोर शुरुआत हुई और हफ्ते के आखिर में ये कीमतें 650-650 रुपये की अच्छी तेजी के साथ एक माह के उच्चस्तर क्रमश: 29,950 रुपये और 29,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए हैं. गिन्नी के भाव भी 100 रुपये की तेजी के साथ 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बंद हुए हैं.

सप्ताह में चांदी के दाम:- सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत सप्ताहांत में 1,250 रुपये की तेजी के साथ 43,000 रुपये प्रति किग्रा रही जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 1190 रुपये की तेजी के साथ 42,570 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है. चांदी सिक्कों के भाव भी 1000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 72,000 रुपये और बिकवाल 73,000 रुपये प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए.

आगे भी जारी रहेगी सोने में तेजी/करेगा 31,000 का स्तर पार
  • बुलियन मार्केट के जानकारों का कहना है कि सोने के दामों में आगे भी तेजी जारी रहेगी क्योंकि जियो-पॉलिटिकल तनाव के चलते विदेशी बाजारों में अस्थिरता बनी रहेगी जिसके चलते लोगों का सोने में निवेश बढेगा क्योंकि सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है.
  • वहीं यूएस फेड के द्वारा ब्याज दरों में ज्यादा बढ़त नहीं करने की उम्मीद है जिससे डॉलर महंगा नहीं होगा और सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा.
  • सोने की खरीदारी के लिए माहौल पॉजिटिव लग रहा है और आगे सोने में खरीदारी बढ़ने की पूरी उम्मीद है और जानकारों के मुताबिक जून तक ये 30,800-31000 रुपये तक के स्तर तक जा सकता है.
  • क्योंकि 4 महीनों के दौरान ही सोने के दाम 2500 रुपये से ज्यादा बढ़ चुके हैं. जहां दिसंबर 2016 के समय सोने की कीमतें 27445 रुपये पर थीं वहीं अभी 4 महीने पूरे होने से पहले ही ये 2500 रुपये ऊपर 29950 तक जा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget