लोकल ज्वैलर्स की खरीदारी से सोना चमका, 32 हजारी होने की तरफ बढ़ा
कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के अलावा डॉलर के कमजोर रहने से सोने में मजबूती बनी रही. इसके अलावा लोकल ज्वैलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने से भी सोने को समर्थन मिला.

नई दिल्लीः ग्लोबल स्तर पर मजबूत रुख और लोकल ज्वैलर्स की लगातार खरीदारी से सोने में लगातार चौथे दिन तेजी देखी गयी. दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 190 रुपये उछलकर 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए हैं.
क्यों आई सोने में तेजी कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के अलावा डॉलर के कमजोर रहने से सोने में मजबूती बनी रही. इसके अलावा लोकल ज्वैलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने से भी सोने को समर्थन मिला.
ग्लोबल बाजार/दिल्ली में सोने के दाम राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 190-190 रुपये बढ़कर क्रमश: 31,850 रुपये और 31,700 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. पिछले तीन कारोबारी सत्र में सोने के भाव 310 रुपये चढ़े. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.03 फीसदी बढ़कर 1333.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा.
चांदी के दाम हालांकि, औद्योगिकी इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव घटाने से चांदी 150 रुपये फिसलकर 39,550 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 150 रुपये गिरकर 39,550 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 55 रुपये गिरकर 38,550 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.
देश के चार महानगरों में सोना, चांदी के भाव देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे:
दिल्ली में चांदी 39,550 रुपये, मुंबई में 38,495 रुपये, कोलकाता में 38,900 रुपये, चेन्नई में 41,700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ है. सोना-22 कैरेट दिल्ली में 31,700 रुपये, मुंबई में 30,545 रुपये, कोलकाता में 29,495 रुपये और चेन्नई में 29,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है.
Source: IOCL

























