एक्सप्लोरर

सोने के दाम में आई गिरावट, जानें गोल्ड के आज के भाव

आज भी सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है और यहां आप आज के गोल्ड फ्यूचर्स के दाम देख सकते हैं.

नई दिल्लीः सोने के दाम में आज गिरावट देखी जा रही है. आज सोने के वायदा कारोबार में सुस्ती के साथ कारोबार हो रहा है. आज सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2020 के सोने की फ्यूचर्स कीमत देखें तो ये 0.22 फीसदी या 100 रुपये की गिरावट के साथ 45,712 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.

घरेलू बाजार में अगस्त वायदा में भी गिरावट आज एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव देखें तो ये 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा थ. इस तरह सोने का 5 अगस्त 2020 का वायदा भाव 122 रुपये की गिरावट के साथ 45,935 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था.

ग्लोबल बाजार में भी गिरा सोना वैश्विक बाजार में भी सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है और कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. 6.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1707.70 डॉलर प्रति औंस पर कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव ट्रेड कर रहा था.

मुंबई में ग्रीन जोन में दुकानें खुलनी शुरू मुंबई में ग्रीन जोन के आभूषण कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोलनी शुरू कर दी है. हालांकि अभी रत्न और आभूषण उद्योग का कारोबार काफी सुस्त है. कारोबारियों का कहना है कि उनकी बिक्री सामान्य की तुलना में मात्र 20 से 25 फीसदी रह गई है. गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन-तीन के दौरान आवश्यक वस्तुओं और पास-पड़ोस और गली-मोहल्लों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है.

अखिल भारतीय रत्न और आभूषण घरेलू परिषद (जीजेएफ) के चेयरमैन अनंत पद्मनाभन ने कहा कि पिछले एक हफ्ते के दौरान स्थानीय प्राधिकरणों से अनुमति के बाद कुछ राज्यों में आभूषण कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोली हैं. उन्होंने कहा कि इन खुदरा कारोबारियों की बिक्री मात्र 20 से 25 फीसदी है. इनके पास लोग शादी-ब्याह की खरीदारी के लिए आ रहे हैं, क्योंकि सोने का भाव चढ़ रहा है. इसके अलावा कुछ लोगों ने अक्षय तृतीया पर सोने का ऑनलाइन ऑर्डर बुक किया था. अब वे दुकानों पर आकर डिलीवरी ले रहे हैं.

उन्होंने बताया कि देश में इस समय सोना 45,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा है. पद्मनाभन ने कहा कि हमारी निगाह इस बात पर है कि 18 मई तक कोविड-19 की क्या स्थिति रहती है और सरकार इस बारे में क्या निर्णय लेती है.

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सर्राफा कारोबारियों ने दुकानें खोलने की अनुमति के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार इस महामारी पर अंकुश के लिए सभी एहतियाती कदम उठाएंगे.’’

कल्याण ज्वैलर्स ने असम में खोले स्टोर इस बीच, कल्याण ज्वेलर्स ने राज्य सरकारों से अनुमति मिलने के बाद पिछले सप्ताह अपने दस स्टोर खोल लिए हैं. इनमें एक-एक स्टोर ओड़िशा, असम और पुडुचेरी और सात कर्नाटक में हैं.

कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा, ‘‘हमने पिछले सप्ताह से 10 स्टोर खोले हैं. कोविड-19 के मद्देनजर हमने सामाजिक दूरी और हैंड सैनिटाइजेशन जैसे सभी आवश्यक कदम उठाए हैं.’’ उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकारों से विचार-विमर्श के बाद ये स्टोर खोले गए हैं. अभी हमारे यहां शादी-विवाह के लिए खरीदारी हो रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी के पास उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकारों की अनुमति मिलने के बाद हम अपने सभी स्टोरे खोलेंगे. सारे स्टोर खुलने के बाद हमें उम्मीद है कि एक माह में हम सामान्य कारोबार की स्थिति में पहुंच जाएंगे. कल्याणरमन ने कहा कि कंपनी के पश्चिम एशिया में 34 स्टोर हैं. संयुक्त अरब अमीरात और कतर में कंपनी के 13 स्टोर खुल गए हैं.

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने भी 4 राज्यों में खोले स्टोर्स सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने भी चार राज्यों-पश्चिम बंगाल, ओडि़शा, असम और कर्नाटक के ग्रीन और ऑरेंज क्षेत्रों में अपने सभी स्टोर खोल लिए हैं. कंपनी का मुख्यालय कोलकाता में है. कंपनी का इरादा सभी स्थानों पर अपने स्टोर चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का है.

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स के कार्यकारी निदेशक सुवांका सेन ने कहा कि हमने स्थानीय अधिकारियों से अनुमति के बाद चार राज्यों में अपने स्टोर खोल लिए हैं. हम अपने स्टोरों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के सभी दिशानिर्देशों का अनुपालन कर रहे हैं.

तनिष्क ने रविवार से खोले 50 स्टोर इस बीच, टाटा समूह के आभूष ब्रांड तनिष्क ने शनिवार को घोषणा की कि वह चरणबद्ध तरीके से देशभर में अपने 328 स्टोर खोलेगी. कंपनी ने इसकी शुरुआत रविवार को 50 स्टोरों के साथ की है.

ये भी पढ़ें

रतन टाटा ने किया ट्वीट, कोरोना संकटकाल में आंत्रप्रेन्योर्स की क्षमता पर जताया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
पटना में 1042 और दिल्ली में 942 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर, आपके शहर में कितना है रेट?
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 22 अगस्त को महंगा या सस्ता हुआ पेट्रोल? देखें दिल्ली से पटना तक के रेट

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget