एक्सप्लोरर

Godfrey Phillips: बीना मोदी बनीं एमडी, बाहर हुए ललित मोदी के भाई, गोडफ्रे फिलिप्स का शेयर हुआ धड़ाम

Godfrey Phillips Share: गोडफ्रे फिलिप्स को लेकर मां और बेटों के बीच महीनों से रस्साकसी चल रही थी. बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक में मां बीना मोदी को जीत हासिल हुई...

टोबैको मैन्युफैक्चरिंग कंपनी गोडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयरों में आज बड़ी गिरावट आई है. सोमवार के कारोबार में गोडफ्रे फिलिप्स स्टॉक में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. शेयरों का यह रिएक्शन बोर्ड की हालिया बैठक के बाद आया है.

बीना मोदी के पक्ष में आए इतने वोट

कंपनी के बोर्ड की पिछले सप्ताह हुई बैठक में बीना मोदी को 5 साल के लिए फिर से मैनेजिंग डायरेक्टर चुन लिया गया. बीना मोदी को पारिवारिक विवाद में दोनों बेटों ललित मोदी और समीर मोदी के विरोध का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि एजीएम में बीना मोदी को एमडी बनाए जाने के पक्ष में 3.79 करोड़ यानी 86.6 फीसदी वोट आए.

बोर्ड से बाहर किए गए समीर मोदी

एमडी पद पर बीना मोदी को फिर से नियुक्त करने के प्रस्ताव के विरोध में 58.55 लाख यानी 13.35 फीसदी वोट आए. उनकी बेटी चारू मोदी को 5 साल के लिए कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने को भी मंजूरी मिल गई. वहीं दूसरी ओर समीर मोदी को बोर्ड से बहर कर दिया गया. अब समीर मोदी कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर नहीं रह गए हैं.

इतना गिर गया शेयरों का भाव

एजीएम के बाद आज सोमवार को शेयर खुलते ही 5 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया. कुछ देर के कारोबार में शेयर एक समय 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़ककर 6,766.30 रुपये के निचले स्तर तक आ गया. दोपहर 1 बजे शेयर 5.01 फीसदी के नुकसान में 6,844.95 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी का मार्केट कैप अभी 35,460 करोड़ रुपये है.

इससे पहले शुक्रवार को बोनस इश्यू के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों के भाव में 11 फीसदी तक तेजी आई थी. कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का प्रस्ताव मंजूर किया है.

मोदी परिवार के पास 47 फीसदी शेयर

गोडफ्रे फिलिप्स में मोदी परिवार के पास 47 फीसदी हिस्सेदारी है. कंपनी के बोर्ड पर नियंत्रण को लेकर मां और बेटों के बीच में विवाद चल रहा था. एजीएम से पहले ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर कर शेयरधारकों से अपनी मां बीना मोदी को एमडी पुनर्नियुक्त करने के प्रस्ताव का विरोध करने की अपील कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: मां के खिलाफ ललित मोदी ने भी संभाला मोर्चा, शेयरधारकों से की विरोध में वोट करने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget