एक्सप्लोरर

Layoffs 2023: छंटनी की मार, 7 महीने में टूटा पूरे साल का रिकॉर्ड, सवा 2 लाख से ज्यादा लोग हुए शिकार

Global Tech Layoffs: छंटनी की मार अभी पूरी दुनिया झेल रही है. पिछले साल से शुरू हुई छंटनी की रफ्तार इस साल कम होने के बजाय और तेज हो चुकी है...

प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों के बीच पूरी दुनिया करीब 2 साल से छंटनी की मार झेल रही है. खासकर टेक सेक्टर में छंटनी का प्रकोप इतना भारी है कि दुनिया की नामी-गिरामी कंपनियां भी इससे बच नहीं पाई हैं. साल 2023 को देखें तो इस साल छंटनी की रफ्तार कम होने के बजाय और तेज हो गई है. इसने शुरुआती सात महीने में ही पिछले पूरे साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

पिछले साल इतने लोग हुए बेरोजगार

बिजनेस टुडे की एक खबर में अल्ट इंडेक्स के हवाले से छंटनी के आंकड़े बताए गए हैं. उसके अनुसार, साल 2023 में अब तक टेक कंपनियां 2.26 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर चुकी हैं. यह आंकड़ा इस कारण भयावह हो जाता है क्योंकि इससे पहले सबसे भयानक छंटनी का रिकॉर्ड पिछले साल बना था और 2022 में टेक कंपनियों ने करीब 2 लाख लोगों की छंटनी की थी.

टूट गया पिछले साल का ये रिकॉर्ड

अल्ट इंडेक्स के अनुसार, साल 2022 के पूरे 12 महीने के दौरान दुनिया भर की तमाम टेक कंपनियों ने 2.02 लाख कर्मचारियों की छुट्टी की थी, जबकि इस साल शुरुआत के सात महीने में ही आंकड़ा 2.26 लाख के पार निकल चुका है. इसका मतलब हुआ कि न सिर्फ किसी एक साल में सबसे ज्यादा छंटनी का पहले ही रिकॉर्ड टूट चुका है, बल्कि इन सात महीनों में पिछले साल के पूरे 12 महीने की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा छंटनी हो चुकी है.

इन कारणों से कंपनियां छंटनी पर मजबूर

छंटनी करने वाली कंपनियों में दुनिया की कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. इनमें गूगल, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन के भी नाम शामिल हैं. टेक सेक्टर में करीब 2 साल से चल रही भारी छंटनी के लिए कई कारणों को जिम्मेदार बताया जा रहा है. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता इसकी सबसे बड़ी वजह है, जबकि दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, सप्लाई चेन की चुनौतियां और बिक्री के मोर्चे पर गिरावट से भी टेक कंपनियों के लिए परेशानियां बढ़ रही हैं.

अब तक गई 4 लाख से ज्यादा नौकरियां

दुनिया भर की टेक कंपनियों में छंटनी के दौर की शुरुआत साल 2021 में हुई थी. टेक कंपनियों ने खराब होते हालात के मद्देनजर साल 2021 के आखिरी महीनों से छंटनी की शुरुआत की, जो लगातार तेज होती चली गई. साल 2021 में टेक कंपनियों में करीब 15-20 हजार छंटनी के मामले रिकॉर्ड किए गए. इस तरह देखें तो बीते 2 साल के दौरान अब तक टेक सेक्टर में 4 लाख से ज्यादा लोग नौकरियां गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: अडानी-डिलॉयट प्रकरण से सतह पर आई बात, 2022-23 में 38 ऑडिटर्स ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
रोबोटिक वर्ल्ड में चीन 'बॉडी' और अमेरिका 'ब्रेन', भारत क्यों पिछड़ा?
Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
आप भी भेजते हैं विदेश पैसा? समझ लें इनकम टैक्स की रडार पर क्यों हैं लोग
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget