एक्सप्लोरर

Gautam Singhania: लैम्बोर्गिनी से भिड़ गए गौतम सिंघानिया, जानिए आखिर क्यों हुआ यह टकराव 

Lamborghini: गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि वह लैम्बोर्गिनी के अधिकारियों के अहंकार से हैरान हैं. इस मसले पर लैम्बोर्गिनी ने फिलहाल चुप्पी साधी हुई है.

Lamborghini: रेमंड्स (Raymonds) के चेयरमैन और एमडी गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) अपनी लाइफस्टाइल के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं. उनके पास दुनिया की बेहतरीन कारों का कलेक्शन भी है. इन्हीं में से एक है लैम्बोर्गिनी रेवेल्टो (Lamborghini Revuelto). यही कार गौतम सिंघानिया और लैम्बोर्गिनी के बीच भिड़ंत की वजह बनी है. वह इस कार की सर्विसिंग से नाखुश हैं और उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया है. 

गौतम सिंघानिया की नई कार सड़क पर ही खड़ी रह गई 

गौतम सिंघानिया ने रविवार को लैम्बोर्गिनी इंडिया शरद अग्रवाल (Sharad Agarwal) और एशिया हेड फ्रैंसिस्को स्कार्दूनी (Francesco Scardaoni) को टैग करते हुए लिखा कि मैं आप लोगों के अहंकार से हैरान हूं. अभी तक मुझसे किसी ने भी संपर्क नहीं किया कि आखिर मैं कार को लेकर किन समस्याओं का सामना कर रहा हूं. कार खरीदने के मात्र 15 दिनों के अंदर ही यह दिक्कत करने लगी है. इलेक्ट्रिक समस्या के चलते यह मुंबई में सड़क पर ही खड़ी रह गई थी. नई कार में इस तरह की दिक्कतें हैरान कर देने वाली हैं. इस मसले पर अभी तक लैम्बोर्गिनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है.

रेमंड्स चेयरमैन के पास है लग्जरी कारों का कलेक्शन

रेमंड्स के चेयरमैन के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन है. उनके पास फरारी 458 (Ferrari 458), ऑडी क्यू7 (Audi Q7), एलपी570 सुपरलेगेरा (LP570 Superleggera), निसान स्काईलाइन जीटी-आर (Nissan Skyline GT-R) और लैम्बोर्गिनी गेलराडो (Lamborghini Gallardo) जैसी प्रीमियम कारों का कलेक्शन है. एक बार वह फॉर्मूला वन कार चलाने के लिए फ्रांस भी गए थे.

सोशल मीडिया पर लैम्बोर्गिनी के खिलाफ गुस्सा 

उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि इतने बड़े लग्जरी ब्रांड भी अपने कस्टमर के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं. ऐसे ब्रांड को तो लोगों को और अच्छा अनुभव देना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा कि करोड़ों की कार खरीदने के बाद ऐसा अनुभव हैरान कर देने वाला है. भारत में लग्जरी कार लेने का शौक बढ़ रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि लैम्बोर्गिनी अपनी गलती को सुधारने के कदम उठाएगी. उन्हें अपनी तरफ से कस्टमर से संपर्क कर उनकी परेशानियों को दूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें 

Sridhar Vembu: एलन मस्क सच्चे देशभक्त, विवादों में फंसे टेस्ला मालिक के पक्ष में खड़े हुए जोहो सीईओ श्रीधर वेम्बू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई
कम लागत में शुरू करें ये फूड बिजनेस, डिमांड ऐसी कि रोज होगी अच्छी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget