एक्सप्लोरर

Gautam Adani: गौतम अडानी से भी ज्यादा सैलरी लेते हैं उनके कर्मचारी, जानिए कौन कमाता है उनसे ज्यादा

Gautam Adani Salary: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को 9.26 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है. उनकी कंपनी के कई कर्मचारी भी उनसे ज्यादा पैकेज उठा रहे हैं.

Gautam Adani Salary: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे रईस शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) की सैलरी को लेकर एक रोचक जानकारी सामने आई है. गौतम अडानी को वित्त वर्ष 2024 के लिए 9.26 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है. उनको मिलने वाली सैलरी इंडस्ट्री के उनके कई समकक्षों से कम है. यहां तक कि वह अपने कई कर्मचारियों से भी कम सैलरी लेते हैं. जानकारी के अनुसार, वह अडानी ग्रुप की 10 में से सिर्फ 2 कंपनियों से ही पैसा लेते हैं. 

अडानी ग्रुप की 10 में से 2 कंपनियों से लेते हैं सैलरी 

अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों की सालाना रिपोर्ट से हासिल हुई जानकारी के अनुसार, उन्होंने अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises) से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2.19 करोड़ रुपये की सैलरी ली है. इसके अलावा लगभग 27 लाख रुपये के भत्ते लिए थे. उन्हें अडानी एंटरप्राइजेज से कुल 2.46 करोड़ रुपये मिले, जो कि पिछले वित्त वर्ष से लगभग 3 फीसदी ज्यादा है. इसके अलावा वह अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (Adani Ports and SEZ) से भी 6.8 करोड़ रुपये लेते हैं. 

इन एम्प्लॉयीज की सैलरी गौतम अडानी से ज्यादा 

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की नेट वर्थ 106 अरब डॉलर आंकी गई है. मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 12वें और गौतम अडानी 14वें नंबर पर हैं. गौतम अडानी के छोटे भाई राजेश अडानी 8.37 करोड़ रुपये और भतीजे प्रणव अडानी 6.46 करोड़ रुपये सैलरी लेते हैं. उनके बेटे करण अडानी 3.9 करोड़ रुपये का पैकेज लेते हैं. उधर, अडानी एंटरप्राइजेज के विनय प्रकाश की सैलरी 89.37 करोड़ रुपये, ग्रुप सीएफओ जुगेशिंदर सिंह 9.45 करोड़ रुपये, अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के सीईओ विनीत जैन 15.25 करोड़ रुपये सैलरी लेते हैं. इनकी सैलरी गौतम अडानी से ज्यादा है. 

मुकेश अंबानी लेते हैं लगभग 15 करोड़ रुपये 

देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की सैलरी लगभग 15 करोड़ रुपये है. सुनील भारती मित्तल (Sunil Bharti Mittal) लगभग 16.7 करोड़ रुपये, राजीव बजाज (Rajiv Bajaj) 53.7 करोड़ रुपये, पवन मुंजाल (Pawan Munjal) ने 80 करोड़ रुपये, एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यम (SN Subrahmanyan) और इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख (Salil Parekh) की सैलरी गौतम अडानी से ज्यादा है. 

ये भी पढ़ें 

पेट्रोल-डीजल पर GST लगाने को निर्मला सीतारमण तैयार, अब राज्यों के पाले में गेंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?
DA Hike: सैलरी में बंपर इजाफा, लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों को कितना फायदा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget