एक्सप्लोरर

गौतम अडाणी बोले- कोरोना वायरस स्वच्छ ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ने का अवसर, सौर बिजली उत्पादन के मोड्यूल सस्ते होंगे

गौतम अडाणी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सौर बिजली उत्पादन के मोड्यूल सस्ते होंगे. लिंक्डइन पर उन्होंने लिखा है कि कोविड-19 चुनौतियों को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र में हरित क्रांति की आवश्यकता महत्वपूर्ण हो गयी है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की वजह से आज देश को हुए आर्थिक क्षति का सवाल आज सबसे महत्वपूर्ण है. हालांकि उद्योगपति गौतम अडाणी का मानना है कि यह महामारी एक अवसर भी साथ लेकर आई है. गौतम अडाणी ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने कठिनाइयों के साथ साथ कम कार्बन वाले भविष्य की ओर तेजी से बढ़ने के नए अवसर भी दिखाए हैं. गौतम अडाणी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सौर बिजली उत्पादन के मोड्यूल सस्ते होंगे. लिंक्डइन पर उन्होंने लिखा है कि कोविड-19 चुनौतियों को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र में हरित क्रांति की आवश्यकता महत्वपूर्ण हो गयी है.

अडाणी ने कहा, ‘‘तात्कालिक आर्थिक प्रभाव हमें धीमा कर सकता है, पर हमारे पास अवसर है. हम थोड़ा रूके, पुनर्विवार करें और कम कार्बन वाले भविष्य की ओर तेजी से बढ़ने के लिए योजना तैयार करे.’’ अडाणी ने जनवरी में कहा था कि उनके समूह का लक्ष्य 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी और 2030 तक सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी बनना है. समूह की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता 2500 मेगावाट से अधिक है. वर्ष 2020 में इसके दोगुना हो जाने और 2025 तक 18,000 मेगावाट पहुंच जाने का अनुमान है. कंपनी की 2900 मेगावट की क्षमता निर्माणधीन है.

देश के सबसे बड़े बुनियादी ढांच समूह के प्रमुख ने कहा कि यूरोप में कई ग्रिड आपरेटर मांग में कमी का सामना कर रहे हैं और वे कुल ऊर्जा में नवीकरणीय ऊर्जा का हिस्सा 70 प्रतिशत तक रख कर ग्रिड का प्रबंधन करना सीख रहे हैं. यह अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ महीने पहले इस प्रकार की परिस्थितियां नहीं थी.

अडाणी ने कहा, ‘‘मांग बढ़ने के साथ उत्पादन संतुलन पूर्व की तरह हो सकता है, पर इस संकट ने नवीकरणीय ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग कर ग्रिड को स्थिर रखने के तरीके के निरीक्षण का एक मौका दिया है. कोविड-19 के बाद हो सकता है कि यह नया चलन हो.’’ उन्होंने कहा कि पिछले 40 साल में सौर मोड्यूल की कीमत 99 प्रतिशत कम हुई है.

अडाणी ने कहा, ‘‘इसको देखते हुए मुझे लगता है कि अगले 40 साल में मोड्यूल का दाम और 40 प्रतिशत घटेगा. इससे बिजली की सीमंत लागत घटकर संभवत: शून्य पर आ जाएगी. इस प्रकार की कटौती का मतलब है कि दो व्यापार मॉडल बने रहेंगे. एक जीवाश्म ईंधन पर आधारित होगा और दूसरा नवीकरणीय ऊर्जा पर. निकट भविष्य में दोनों एक-दूसरे के पूरक होंगे लेकिन दीर्घकाल में चीजें नवीकरणीय ऊर्जा के पक्ष में होंगी.’’

उन्होंने कहा कि जो यह कहावत थी कि नवीकरणीय ऊर्जा पर्यावरण के लिए अच्छा है लेकिन कारोबार के लिहाज से बुरा, वह बीते दिनों की बात होगी. अडाणी ने कहा कि न केवल सौर ऊजा बल्कि प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर नई-नई खोज और बड़े पैमाने पर उपयोग के साथ पवन ऊर्जा की लागत भी उल्लेखनीय रूप से कम होगी. उन्होंने हरित हाइड्रोन की बात की और इसे पासा पलटने वाला बताया.

अडाणी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (आईआरईएनए) के अनुसार स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में 2050 तक रोजगार चौगुना हो सकता है जो अभी 1.2 करोड़ है. रिपोर्ट के अनुसार इस बदलाव में सौर, पवन, बैटरी भंडारण, हरित हाइड्रोजन, कार्बन प्रबंधन और ऊर्जा दक्षता में 2050 तक 19,000 अरब डॉलर के निवेश के अवसर हैं. अडाणी ने कहा, ‘‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा के मामले में बेहतर स्थिति में है। हम सौर ऊर्जा के लिये देश में लगभग पूरे साल सूर्य की किरणों का लाभ उठा सकते हैं, लंबा तटवर्ती क्षेत्र पवन ऊर्जा के लिये आकर्षक है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?
ट्रंप पर शक और ब्लॉक हो गए उनके बैंक खाते, क्यों हुआ एक्शन?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget