एक्सप्लोरर

Adani Stocks: अडानी शेयरों में सुनामी के चलते निवेशकों को 2 लाख करोड़ का नुकसान, 12 अरब डॉलर घट गया गौतम अडानी का नेटवर्थ

Adani Group Stock Crash: गौतम अडानी का नेटवर्थ में बड़ा सेंध लगा है तो अडानी शेयरों में निवेशित निवेशकों को भी 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है.

Adani Group Stocks Market Cap: अडानी समूह के स्टॉक्स (Adani Group Stocks) में तेज गिरावट के चलते स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Market Capitalisation) में ही दिन में 2 लाख करोड़ रुपये का सेंध लगा है. अडानी समूह के शेयरों में 20 फीसदी तक की आई गिरावट के चलते ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 12.3 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के नेटवर्थ (Gautam Adani Networth) में एक ही दिन में 12.1 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है. 

20 फीसदी तक गिरे अडानी स्टॉक्स 

अमेरिका के फेडरल कोर्ट में गौतम अडानी पर रिश्वत देने और फ्रॉड करने के आरोप लगने के बाद सुबह भारतीय शेयर बाजार के खुलते ही अडानी समूह के शेयरों में तेज गिरावट आ गई. अडानी एनर्जी सोल्युशंस (Adani Energy Solutions) और अडानी एंटरप्राइजेज का स्टॉक (Adani Enterprises Stock) 20 फीसदी तक जा गिरा. अडानी पोर्ट्स में 15 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 18.31 फीसदी, अडानी पावर में 11.54 फीसदी, अडानी विल्मर में 10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 1084 फीसदी, एडानी टोटाल गैस में 13.37 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

गौतम अडानी में नेटवर्थ में बड़ी गिरावट 

अडानी समूह के शेयरों में तेज गिरावट के चलते फोर्ब्स रियलटाइम बिलियनायर्स लिस्ट ( Forbes Real-Time Billionaires List) के मुताबिक 21 नवंबर को गौतम अडानी का नेटवर्थ एक ही सेशन में 12.1 बिलियन डॉलर या 17.28 फीसदी घटकर 57.8 बिलियन डॉलर पर आ गया. 

मूडीज रेटिंग्स का बड़ा बयान

रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स ने कहा है कि अडानी समूह और गौतम अडानी को लेकर जो खबरें अमेरिका से आई है वो अडानी समूह की कंपनियों के लिए नेगेटिव है. मूडीज ने कहा, ''अडानी समूह का एसेसमेंट करते समय हमारा फोकस इस बात पर है कि समूह की कंपनियों की नगदी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूंजी जुटाने ती क्षमता पर है.

जीक्यूजी के शेयर्स में बड़ी गिरावट 

मार्च 2023 में हिंडेनबर्ग के आरोपों के बाद राजीव जैन के जीक्यूजी पार्टनर्स ने ही अडानी समूह में निवेश कर उसे बेलआउट किया. लेकिन अडानी समूह पर आई मुसीबत के बाद खुद जीक्यूजी के शेयर्स में ऑस्ट्रेलिया में 26 फीसदी की गिरावट आई है. जीक्यूजी ने अपने बयान में कहा, पूरे मामले का अध्ययन कर रही है. 

ये भी पढ़ें 

Adani Group Stocks: अडानी समूह के शेयरों में मचा हाहाकार, 20 फीसदी तक गिरे स्टॉक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget