एक्सप्लोरर

Layoffs 2023: अब इस कंपनी ने कर ली दूसरे दौर की छंटनी की तैयारी, निकाले जाएंगे 1,800 कर्मचारी

Layoffs 2023: कंपनियां अब दूसरे दौर की छंटनी की तैयारी कर रही हैं. ऐसे में एक फेमस ब्रांड वाली कंपनी ने 1800 कर्मचारियों को निकालने को लेकर एलान कर दिया है.

Layoffs News: वैश्विक मंदी की मार सबसे पहले टेक सेक्टर (Tech Sector) पर पड़ी थी, मगर अब इसकी आंच धीरे-धीरे बाकी सेक्टरों पर भी पड़ने लगा है. अमेरिका का फेमस फैशन ब्रांड (Fashion Brand Job Cuts) ने बड़े पैमाने पर छंटनी का एलान किया है. इस कंपनी का नाम है गैप (GAP). गैप ने इस बार कुल 1,800 कर्मचारियों की छंटनी (GAP Layoff Plans) का प्लान बनाया है. इससे पहले सितंबर में भी कंपनी ने 500 कर्मचारियों की छंटनी की थी. पिछले साल के मुकाबले छंटनी का शिकार होने वाले लोगों की संख्या में कई गुना की वृद्धि हुई है.

किन कर्मचारियों पर पड़ेगी छंटनी की मार

गैप ने छंटनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ फील्ड में काम करने वालों, कुछ रीजनल स्टोर के हेड और स्टोर में काम करने वाले लोगों की छंटनी की जाएगी. कंपनी ने छंटनी का एलान तब किया है जब उसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब मार्टिन ने कहा कि इस कदम के जरिए कंपनी कम से कम 30 करोड़ डॉलर की बचत कर पाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गैप इंक के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए हम हर जरूरी कदम उठा रहे हैं. इसके ब्रांड अपने ऑपरेशन के मॉडल पर लगातार काम कर रहा है और ग्राहकों को बेहतर एक्सपीरियंस देने पर फोकस कर रहा है.

सीईओ ने मार्च में दिया था छंटनी का संकेत

इसके साथ ही बॉब मार्टिन ने कहा कि कंपनी के लिए यह कदम उठाना जरूरी है.  हम कंपनी की तरफ से उन  कर्मचारियों को आभार वक्त करना चाहूंगा जिन्होंने कई सालों तक कंपनी की सेवा करके अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इससे पहले मार्च में में ही कंपनी के सीईओ ने आने वाले दिनों में छंटनी की संकेत दे दिया था. उन्होंने एक बयान में कहा था कि कंपनी अपने मैनेजमेंट में इंप्लाइज की कटौती करने वाली है, लेकिन उस समय उन्होंने कुल छंटनी का शिकार होने वाले कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया था. गौरतलब है कि इससे पहले गैप ने सितंबर में 500 कर्मचारियों की छंटनी की थी. कंपनी के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2023 तक कंपनी में कुल 95,000 कर्मचारी काम करते हैं. इसमें रिटेल स्टोर में काम करने वाले लोगों की संख्या 81 फीसदी है. वहीं बाकी कर्मचारी कॉरपोरेट स्तर पर काम करते हैं.  

अमेजन ने भी शुरू की छंटनी

गैप के अलावा दुनिया का सबसे बड़ी ई-कॉमर्स स्टोर अमेजन ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी करने का फैसला किया है. कंपनी कुल 9,000 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. ऐसे में अमेजन ने रिटेल, डिवाइस और एचआर डिपार्टमेंट और क्लाउड सर्विसेज में कर्मचारियों को इसकी जानकारी भी देनी शुरू कर दी है.  उन सर्विसेज के इंप्लाइज को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है जहां कंपनी की बिक्री कम हो गई है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट, यहां सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल के रेट्स; देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank of Baroda: डाटा लीक से परेशान ना हों Bank Of Baroda के ग्राहक, बस रखें इन बातों का ध्यान
डाटा लीक से परेशान ना हों Bank Of Baroda के ग्राहक, बस रखें इन बातों का ध्यान
Business Idea: एक मशीन, कुछ रद्दी और 50000 रुपये से घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस
एक मशीन, कुछ रद्दी और 50000 रुपये से घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
GDP Growth: कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार
कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget