एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: इस छोटी कंपनी के आईपीओ पर पहले ही दिन टूट पड़े निवेशक, GMP दे रहा अच्छी कमाई के संकेत

IPO Market: इस इंजीनियरिंग कंपनी का आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया है. आईपीओ खुलते ही पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया है. इसका जीएमपी 268 रुपये यानी 50 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेंड कर रहा है.

IPO Market: प्रिसीशन कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी प्रिसीशन कंपोनेंट्स इंजीनियरिंग का आईपीओ 2 सितंबर को खुल गया है. यह इस महीने का पहला आईपीओ है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 167.93 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. आईपीओ खुलने के साथ ही निवेशक इस पर टूट पड़े हैं और यह पूरी तरह से फुल हो गया है. अगर आप भी इसमें पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके डिटेल्स जैसे प्राइस बैंड, जीएमपी आदि की जानकारी दे रहे हैं.

कंपनी ने इतना तय किया प्राइस बैंड

कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 503 रुपये से लेकर 529 रुपये प्रति शेयर के बीच में तय किया है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 167.93 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. इसमें 135.34 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और 32.59 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए गए हैं. इस आईपीओ में खुदरा निवेशक कम से कम 28 शेयरों के एक लॉट में पैसे लगा सकते हैं. वहीं अधिकतम 13 शेयरों यानी कुल 364 शेयरों पर अधिकतम बोली लगाई जा सकती है. ऐसे में आईपीओ में आप 14,812 रुपये से लेकर 1,92,556 रुपये तक की बोली लगा सकते हैं. बता दें कि शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर होगी.

जानिए आईपीओ से जुड़ी जरूरी डेट्स

  • आईपीओ खुलने की तारीख- सोमवार, 2 सितंबर 2024
  • आईपीओ बंद होने की तारीख- बुधवार, 4 सितंबर 2024
  • शेयरों के अलॉटमेंट की डेट- गुरुवार, 5 सितंबर 2024
  • रिफंड प्राप्त करने की तारीख- शुक्रवार, 6 सितंबर 2024
  • डीमैट खाते में शेयरों को क्रेडिट करने की डेट- शुक्रवार, 6 सितंबर 2024
  • लिस्टिंग की डेट- सोमवार, 9 सितंबर, 2024

पहले ही दिन निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला 

प्रिसीशन कंपोनेंट्स इंजीनियरिंग के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है. पहले ही दिन खुलने के कुछ घंटे के भीतर ही आईपीओ पूरी तरह के भर गया है. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने कोटे को 0.94 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 6.84 गुना, रिटेल निवेशकों ने 6.10 गुना और कंपनी के कर्मचारियों ने 20.39 गुना तक अपने कोटे को सब्सक्राइब किया है. ऐसे कुल मिलाकर दोपहर 1.30 तक आईपीओ को 4.68 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया गया है.

GMP दे रहा तगड़ी कमाई के संकेत

आईपीओ ग्रे मार्केट में अच्छे कमाई के संकेत दे रहा है. आईपीओ 268 रुपये यानी 50.66 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेंड कर रहा है अगर यह स्थिति लिस्टिंग के दिन तक बनी रहती है तो कंपनी के शेयर 797 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं. ऐसे में यह पहले ही दिन निवेशकों को अच्छी कमाई करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Silver Rate Down: गहने खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, चांदी के दाम में आई जबरदस्त गिरावट, सोने के दाम भी घटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
Embed widget