एक्सप्लोरर

G20 Summit: मुकेश अंबानी से लेकर गौतम अडानी तक देश के ये टॉप 500 बिजनेसमैन जी20 डिनर में करेंगे शिरकत

G20 Summit 2023: दिल्ली में आयोजित होने वाले जी 20 समिट डिनर में भारत के टॉप 500 बिजनेसमैन को भी न्योता दिया गया है. इसमें मुकेश अंबानी से लेकर गौतम अडानी तक शामिल होने वाले हैं.

G20 Summit Dinner: जी-20 समिट में देश के दिग्गज कारोबारियों का जमावड़ा लगने वाला है. बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे करीब 500 बिजनेसमैन 9 सितंबर को होने वाले जी 20 समिट के बाद डिनर में शामिल होंगे. समाचार एजेंसी रायटर्स की खबर के मुताबिक इस कार्यक्रम में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, भारतीय एयरटेल के फाउंडर और चेयरमैन सुनील मित्तल, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला जैसे कई दिग्गज उद्योगपति भी शामिल होंगे.

विश्व के दिग्गज राजनेता होंगे शामिल

चीन की खराब होती अर्थव्यवस्था के बीच भारत विश्व मंच पर खुद को विदेशी निवेश के लिए एक बेहतर विकल्प को साबित करने की कोशिश में लगा है. जी-20 के कार्यक्रम के इस खास डिनर में अलग-अलग देशों के राष्ट्र प्रमुख जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (British PM Rishi Sunak), सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, जापान के पीएम फुमियो किशिदा और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो जैसे कई राजनेता शामिल होने वाले हैं.

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की यह कोशिश है कि इस मंच के जरिए भारत में बिजनेस और निवेश के मौके को विश्व पटल पर पेश करें. ध्यान देने वाली बात ये है कि जहां एक तरफ राजधानी दिल्ली में विश्व के 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के राष्ट्राध्यक्षों का जमावड़ा लगने वाला है, वहीं इस समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (China President Xi Jinping) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia President Vladimir Putin) आधिकारिक तौर पर शिखर सम्मेलन से बाहर हो गए हैं.

9 और 10 सितंबर को हो रही जी 20 समिट

नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी 20 समिट का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान के इंटरनेशनल एग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेंटर में होगा. इसे भारत मंडपम का नाम दिया गया है. इस सेंटर को खासतौर पर तैयार किया गया है जहां विश्व के दिग्गज नेता भविष्य की रणनीतिओं के ऊपर बातचीत करेंगे. यहां एक डिनर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के टॉप-500 बिजनेसमैन भी शिरकत करेंगे. खास बात ये है कि मुकेश अंबानी और गौतम अडानी टेलीकॉम से लेकर ऊर्जा आदि कई क्षेत्रों में एक दूसरे हमेशा टक्कर देते रहे हैं. दोनों को कई बार भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज मिल चुका है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल की कीमत में फिर बढ़ोतरी, नोएडा प्रयागराज समेत यहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget