एक्सप्लोरर

G20 Summit: जी20 शिखर सम्मेलन में यूपीआई का कमाल देखेगी दुनिया, सभी डेलिगेट को मिलेंगे एक-एक हजार रुपये

G20 Summit UPI: भारत पहली बार जी20 शिखर सम्मेलन का मेजबान बना है. केंद्र सरकार इस अवसर को देश की डिजिटल उपलब्धियां दुनिया के सामने रखकर भुनाना चाह रही है...

भारत में दुनिया की 20 सबसे बड़ी आर्थिक ताकतों का जुटान होने जा रहा है. पहली बार भारत के पास जी20 की मेजबानी आई है और इस सप्ताह नई दिल्ली में जी20 के शिखर सम्मेलन में दुनिया के शीर्ष नेता भाग लेने वाले हैं. भारत इस मौके को कई तरह से भुनाने के प्रयास में है. शिखर सम्मेलन में आने वाले सभी प्रतिभागियों को देश की डिजिटल क्षमताओं से अवगत कराना उनमें से एक है.

सभी को यूपीआई से भेजे जाएंगे पैसे

केंद्र सरकार की योजना है कि इस दौरान जी20 के डेलिगेट्स को भारत की आधार, डिजिलॉकर और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई जैसी उपलब्धियों के बारे में पता चले. ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की योजना है कि सम्मेलन के दौरान सभी डेलिगेट्स को यूपीआई के जरिए पैसे भेजे जाएं. सभी डेलिगेट्स को एक-एक हजार रुपये देने की योजना है.

इतने डेलिगेट्स ले सकते हैं भाग

रिपोर्ट में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि दो दिनों के जी20 शिखर सम्मेलन में 1000 से ज्यादा डेलिगेट्स के हिस्सा लेने की संभावना है. सरकार सभी संभावित डेलिगेट्स का वॉलेट बनवा रही है. सम्मेलन के दौरान सभी के वॉलेट में यूपीआई से एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. वे इस पैसे का इस्तेमाल समिट वेन्यू पर लगे स्टॉल से सामान खरीदने में कर सकते हैं.

सरकार की ऐसी है योजना

सरकार का प्रयास है कि इससे अन्य देशों के नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों को पता चले कि भारत में अब डिजिटल पेमेंट किस कदर आसान हो चुका है. इससे उन्हें पता चलेगा कि भारत अब किस तरह से डिजिटल पेमेंट कर रहा है और डिजिटल पेमेंट इंटरफेस कैसे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है.

इन तकनीक को भी किया जाएगा प्रस्तुत

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत की अन्य डिजिटल क्षमताओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा. इस दौरान यूपीआई के अलावा आधार और डिजिलॉकर की सेवाओं से भी डेलिगेट्स को परिचित कराया जाएगा. इसके अलावा खास तौर पर ती20 शिखर सम्मेलन के लिए तैयार भाषिणी, ओपन नेटवर्क फोर डिजिटल कॉमर्स और ई-संजीवनी को भी लोगों के सामने प्रस्तुत करने की योजना है. भाषिणी एक रियल टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन टूल है, जो डेलिगेट्स को सारे कार्यक्रमों को अपनी-अपनी भाषा में सुनने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें: अब रिलायंस की हुई आलिया भट्ट की ये कंपनी, करोड़ों में हुई 3 साल पुरानी कंपनी की डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India- China: भारत ने चीन को पछाड़ा, इस मामले में बना दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर देश
भारत ने चीन को पछाड़ा, इस मामले में बना दूसरा सबसे बड़ा सप्लायर देश
FDI: 11 सालों में बदला देश का नक्शा, 143% बढ़ा विदेशी निवेश, आया बंपर पैसा
FDI: 11 सालों में बदला देश का नक्शा, 143% बढ़ा विदेशी निवेश, आया बंपर पैसा
Telegram CEO Networth: कितने अमीर हैं Telegram CEO पावेल, उनके 100 बच्चों को जायदाद में क्या मिलेगा?
कितने अमीर हैं Telegram CEO पावेल, उनके 100 बच्चों को जायदाद में क्या मिलेगा?
Business Ideas: अगस्त-सितंबर के त्योहारों में कमाना है पैसा? अभी शुरू करें ये बिजनेस
Business Ideas: अगस्त-सितंबर के त्योहारों में कमाना है पैसा? अभी शुरू करें ये बिजनेस

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget