एक्सप्लोरर

F&O Classroom: क्‍या है ओपन इंटरेस्‍ट? जो शेयर बाजार की नब्‍ज पहचानने में इन 4 तरीकों से करता है मदद

F&O Classroom: जब आप शेयर बाजार में डेरिवेटिव्‍स में कारोबार करते हैं तो ओपन इंटरेस्‍ट आपकी मद चार तरीके से करता है. आइए इसे विस्‍तार से समझते हैं.

एक पुरानी कहावत है, "इस दुनिया में कुछ भी निश्चित नहीं है सिवाय मौत और करों के." फाइनेंशियल मार्केट्स के संदर्भ में इस कहावत को नए सिरे से परिभाषित किया जा सकता है, और आप आसानी से कह सकते हैं कि शेयर बाज़ारों में अस्थिरता और करों के अलावा कुछ भी निश्चित नहीं है. शेयर बाज़ार में लगभग हर रोज़ उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है और इसकी दिशा क्या होगी, इसकी भविष्यवाणी कर पाना कठिन है.

यहीं पर ओपन इंटरेस्ट (Open Interest) काम आता है. डेरिवेटिव (Futures & Options) कॉन्ट्रैक्ट्स का ओपन इंटरेस्ट (OI) बाजार की भावनाओं का अनुमान लगाने में एक सहायक उपकरण हो सकता है. तो, आइए पहले समझें कि ओपन इंटरेस्ट क्या है.

ओपन इंटरेस्ट, फ्यूचर और ऑप्शन मार्केट्स के उन कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल संख्या है जिनका उस समय तक उपयोग नहीं हो पाया है. किसी भी बाज़ार की तरह, डेरिवेटिव बाज़ार (Derivative Market) में भी, लेन-देन के दो पहलू होते हैं - बायर और सेलर.

यदि ये दोनों पक्ष कोई नई पोजिशन या कॉन्ट्रैक्ट खोलते हैं, तो ओपन इंटरेस्ट बढ़ जाता है. यदि वे किसी मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट को बंद कर देते हैं या बाहर निकल जाते हैं, तो ओपन इंटरेस्ट में गिरावट आएगी. यदि कोई ट्रेडर अपनी पोजिशन किसी अन्य ट्रेडर को सौंप देता है, तो ओपन इंटरेस्ट में कोई बदलाव नहीं आता है. सीधे शब्दों में कहें तो ओपन इंटरेस्ट को एक संकेतक के रूप में देखा जा सकता है कि कितना पैसा बाजार में आ रहा है और कितना बाहर जा रहा है. यह भी ध्यान दें कि ओपन इंटरेस्ट नंबर किसी अंडरलाइंग एस्सेट (सूचकांक या स्टॉक) की ऑप्शन चेन (एनएसई इंडिया) पर आसानी से उपलब्ध हैं.

बाजार के रुझान का आकलन करने के लिए ओपन इंटरेस्ट को शेयर की कीमत के साथ मिलाएं. नीचे सूचीबद्ध 4 व्यापक रुझान हैं जिनका उपयोग आप बाजार की भावना की व्याख्या करने के लिए कर सकते हैं.. 

1. लॉन्ग बिल्ड अप (तेजी): स्टॉक प्राइस ⇧ ओपन इंटरेस्ट ⇧
Long Build Up: इसका मतलब है कि ट्रेडर्स अधिक शेयर या कॉन्ट्रैक्ट खरीद रहे हैं. इससे अंडरलाइंग एस्सेट - सूचकांक या स्टॉक - में तेजी जारी रह सकती है. 

2. शॉर्ट बिल्ड अप (मंदी): स्टॉक प्राइस ⇩ ओपन इंटरेस्ट ⇧
Short Build Up: इसका मतलब यह हो सकता है कि अधिक से अधिक ट्रेडर स्टॉक या इंडेक्स को शॉर्ट कर रहे हैं. वे अंडरलाइंग एस्सेट के बारे में मंदी की स्थिति में हैं और कॉन्ट्रैक्ट बेच रहे हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि कीमत में और गिरावट आएगी.    

3. शॉर्ट कवरिंग (तेजी का ध्यान रहे): स्टॉक प्राइस ⇧ ओपन इंटरेस्ट ⇩
Short Covering: इसका मतलब यह है कि मंदी की स्थिति वाले ट्रेडर्स अपनी पोजिशन बंद कर रहे हैं और इससे कीमत बढ़ सकती है. इसलिए, कीमत बढ़ सकती है लेकिन बहुत ज़्यादा नहीं. 

4. लॉन्ग अनविंडिंग (मंदी का ध्यान रहे): स्टॉक प्राइस ⇩ ओपन इंटरेस्ट ⇩
Long Unwinding: इसका मतलब यह हो सकता है कि ट्रेडर्स अपनी लॉन्ग या बुलिश पोजिशन स्क्वायर ऑफ कर रहे हैं या उससे बाहर निकल रहे हैं. मूलतः, जिन ट्रेडर्स का मानना था कि बाज़ार ऊपर जा सकते हैं, वे अपनी पोजिशन कम कर रहे हैं. नतीजतन, कीमत में और गिरावट आ सकती है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं.

ओपन इंटरेस्ट की जानकारी को प्राइस के साथ जोड़कर, आप बाजार की भावनाओं का प्रभावी ढंग से विश्लेषण कर सकते हैं और अपनी रणनीति बनाने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं.


पुनीत माहेश्‍वरी

(डिस्‍क्‍लेमर: लेखक अपस्‍टॉक्‍स के डायरेक्‍टर हैं, प्रकाशित विचार उनके निजी हैं. निवेश करने से पहले अपने निवेश सलाहकार की राय अवश्‍य लें)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
सोना-चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
गूगल पर छाए देश के ये 4 बैंक, जानिए क्यों हर कोई कर रहा है सर्च
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
दीवाली से पहले मिलेगा DA! 3% बढ़ोतरी और एरियर की सुगबुगाहट तेज
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?
मस्क-अंबानी की जंग तेज, रिलायंस के बयान पर स्टारलिंक का पलटवार, क्या कहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget