एक्सप्लोरर

Diwali 2023: दिवाली की खरीदारी में करें ये समझदारी, आपके पैसे बचाने वाले हैं ये ट्रिक

Festive Shopping: फेस्टिव सीजन की खरीदारी आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है, इसलिए समझना जरूरी है कि किस तरह की छोटी-छोटी आदतें और समझदारी आपका बजट बिगड़ने से बचा सकती हैं

दीवाली आ गई है. इसके साथ ही त्योहारी सीजन अपने चरम पर पहुंच चुका है. बाजार सज चुके हैं और करोड़ों रुपये की खरीदारी हो रही है. घरों की सफाई और सजावट भी लगभग पूरी हो चुकी है. सभी की शॉपिंग लिस्ट तैयार है. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपनी जेब ढीली करने का पूरा मन बना चुके हैं तो हम इसमें थोड़ी मदद कर देते हैं. यहां आपको बताते हैं कि कैसे जेब पर भारी पड़ने वाले इस फेस्टिव सीजन में आप अपना बजट बिगड़ने से बचा सकते हैं. 

घर से निकलने से पहले ही सब तय करके जाएं 

त्योहारों के लिए खरीद करने से पहले तय कर लें कि आपको किस चीज की जरूरत है. उसी हिसाब से बजट तय करें. कई बार हम बाजार से कई सारी चीजें खरीद लाते हैं. बाद में लगता है कि इनमें से कुछ चीजों की हमें आवश्यकता ही नहीं थी. इससे आपका बजट बिगड़ जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप घर से ही सामानों की लिस्ट बनाकर निकलें और बिलावजह की चीजों पर पैसा न बर्बाद करें. वरना त्योहारों के बाद आप मुसीबत में पड़ सकते हैं. 

बैंक और कंपनियों के ऑफर्स पर जरूर निगाह डाल लें 

हर साल की तरह इस बार भी दीवाली पर लगभग सभी बैंकों और कंपनियों ने ऑफर निकाले हैं. इसलिए बैंक ऑफर्स पर जरूर निगाह डाल लें. देख लें कि कहां ज्यादा बेहतर ऑफर मिल रहा है. बैंक से आ रहे मैसेज पर ही ध्यान मत दें. उसकी वेबसाइट से ऑफर की शर्तों को को पूरी तरह समझ लें. किसी प्रोडक्ट को ईएमआई पर लेना चाहते हैं तो पता कर लें कि कौन सा बैंक या कार्ड आपको जीरो इंट्रेस्ट के अलावा कैशबैक दे सकता है. प्रोसेसिंग फीस समेत अन्य शुल्कों पर भी नजर डाल लें. 

ऑनलाइन प्राइस जरूर चेक करें 

अब वो दिन गए जब ऑनलाइन स्टोर्स पर कीमतें काफी काम होती थीं. इसलिए जरुरी है कि आप अपने नजदीकी बाजार से रेट पता कर लें और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मिला लें. फिर निर्णय लें कि कहां से पैसा बचाया जा सकता है. इसके बाद आप बाजार जाकर ऑनलाइन ऑफर दिखाकर और भी अच्छा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग पर मिल रहे डिस्काउंट आपको ललचा सकते हैं. मगर समझदारी से शॉपिंग करेंगे तो ही फायदे में रहेंगे. 

क्रेडिट कार्ड का करें इस्तेमाल 

कई बार बैंक डेबिट कार्ड, यूपीआई (UPI) और नेटबैंकिंग से खरीद करने पर ज्यादा ऑफर नहीं देते. वहीं, क्रेडिट कार्ड पर ऑफर्स की भरमार होती है. इसमें भी आप चेक कर सकते हैं कि किस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा फायदा है. साथ ही आप ब्याज मुक्त खरीदारी और कैशबैक का लाभ भी उठा सकते हैं. पैसा वापस करने के लिए भी समय मिल जाएगा. यदि आपके पास ऑनलाइन कूपन भी हैं तो उनको इस्तेमाल का डिस्काउंट हासिल करें.

ये भी पढ़ें 

Luxury Watches : स्मार्टवॉच के दौर में भी डिमांड में ये घड़ियां, युवा आबादी कर रही है जमकर खरीदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget