एक्सप्लोरर

New Ruls: ATM से पैसे निकालने से लेकर TDS तक 1 जुलाई से बदलेंगे ये नियम, जानें आप पर क्या होगा इसका असर

आज से आपकी डेली लाइफ में कई तरह के चेंज देखने को मिलेंगे. SBI समेत LPG की कीमत में बदलाव देखे जा सकते हैं. आइए जानते हैं आज से क्या-क्या बदलने जा रहा है, जिससे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ेगा.

आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है. इस नए महीने की शुरुआत से ही आपकी जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. जहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टीडीएस को लेकर नए रूल्स लेकर आया है वहीं आज से एसबीआई ने भी अपने कैश विड्रॉल समेत चेक बुक के लिए नए नियम बनाए हैं. इसके अलावा एलपीजी की भी नई कीमतें देखने को मिल सकती हैं. आइए जानते हैं आज से क्या कुछ बदलने वाला है. 

SBI के ATM से विड्रॉल पर ज्यादा कटेगा चार्ज 
आज से देश का सबसे बड़ा बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक में भी कई चेंज देखने को मिलेंगे. दरअसल आज से SBI के ATM से अगर आप एक महीने में चार बार से ज्यादा पैसे निकालते हैं तो आपको एक्सट्रा चार्ज देने होंगे. चार बार पैसा निकालने के बाद हर विड्रॉल पर 15 रुपये और GST जोड़ कर पे करना होगा. सभी नए सर्विस चार्ज बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंटहोल्डर्स पर लागू होंगे.

SBI की चेकबुक के लिए ये होंगे नियम
कैश विड्रॉल के अलावा SBI चेकबुक के लिए भी नए नियम लेकर आया है. इस नियम के तहत एसबीआई के चेक के इस्तेमाल के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे. अकाउंटहोल्डर्स को 10 चेक लेने पर 40 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज देना पड़ेगा. SBI अपने बेसिक सेविंग बैंक डिपोडिट अकाउंटहोल्डर्स को हर साल 10 पेज की चेकबुक मुफ्त में देता है. उसके बाद अगर आप 10 पेज वाला चेकबुक इश्यू कराते हैं तो उसके लिए 40 रुपये के साथ GST चार्ज देना होगा. इसके अलावा अगर आप 25 पेज की चेकबुक लेते हैं तो 75 रुपये के साथ GST चार्ज देना होगा. SBI अब 10 पेज वाले इमरजेंसी चेक बुक के लिए 50 रुपये और उस पर लगने वाला GST चार्ज लेगा. हालांकि सीनियर सिटीजन्स को चेकबुक के नए नियम में छूट दी गी है.
 
ITR नहीं भरा तो ज्यादा ज्यादा कटेगा TDS
आज से आयकर विभाग रिटर्न नहीं भरने वालों से ज्यादा टीडीएस, टीसीएस वसूलेगा. दरअसल ये नियम उन लोगों पर लागू होगा जिनका सालाना टीडीएस 50,000 रुपए या इससे ज्यादा होता है. वहीं इनकम टैक्स रिटर्न नहीं दाखिल करने वालों के लिए लागू दर से ज्यादा पर टैक्स को काटने का प्रावधान है. 

बदलेगा IFSC कोड 
आज से सिंडिकेट बैंक का IFSC भी बदलने जा रहा है. दरअसल पिछले साल सिंडिकेट बैंक को केनरा बैंक में मर्ज कर दिया गया था. वहीं आज से सिंडीकेट बैंक के ग्राहकों को केनरा बैंक का नया IFSC कोड मिलेगा. आज से सिंडिकेट बैंक का IFSC कोड इनवैलिड माना जाएगा. 

LPG की कीमत में हो सकता है बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को केंद्र सरकार LPG सिलेंडर की कीमत का ऐलान करती है. जहां पिछले महीने सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 122 रुपए कटौती की थी. वहीं इस बार गैस की कीमतों में बदलाव की पूरी उम्मीद है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है. 

ये भी पढ़ें

New TDS Rule: 1 जुलाई से लागू होंगे नए टीडीएस नियम, जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें

सीनियर सिटीजन के लिए ये हैं निवेश के बेहतरीन ऑप्शन, मिलता है ज्यादा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget