एक्सप्लोरर

Free Aadhaar Update: तीन महीने और बढ़ी फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की तारीख, जानें नया डेट  

Aadhaar Card Update Last Date: आधार कार्ड को अब भी फ्री में अपडेट करा सकते हैं, क्योंकि फ्री में आधार अपडेट कराने की तारीख तीन महीने और बढ़ा दी गई है. 

Aadhaar Card Latest News: केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की सुविधा को एक बार फिर बढ़ा दिया है. यूआईडएआई की ओर से जारी किए जा रहे इस डाक्यूमेंट को अपडेट करने की समय सीमा 14 जून 2023 तक थी, जिसे बढ़ा दिया गया है. 

अब आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए आपके पास तीन महीने का वक्त है, जिसे आप ऑनलाइन तरीके से अपडेट करा सकते हैं. UIDAI ने जानकारी दी है कि आप पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ को 14 सितंबत तक अपलोड करा सकते हैं.   

सीएससी पर अपडेट कराने पर चार्ज 

UIDAI की वेबसाइट के मुताबिक आधार कार्ड की जानकारी को सटीक रखने के लिए अपने डेमोग्राफिक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें और अपने आधार कार्ड को अपडेट करें. आप अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने के लिए https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जा सकते हैं. वहीं सीएससी केंद्र पर जाकर अपडेट कराने पर 25 रुपये का चार्ज देना होगा. 

इन चीजों की होती है आवश्यकता 

यूआईडीएआई की ओर से जारी किए गए इस पोर्टल पर आधार कार्ड में पता, नाम आ​दि जानकारी अपडेट की जा सकती है. यूजर्स को इसके लिए आधार नंबर और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है. मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से आप एड्रेस और अन्य चीजों में बदलाव कर सकते हैं. 

कैसे अपडेट करें आधार कार्ड 

  • सबसे पहले आधार की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
  • अब लॉग इन करें और नाम/जेंडर/जन्मतिथि और एड्रेस विकल्प को चुनें
  • आधार अपडेट के विकल्प को चुनें
  • अब एड्रेस या अन्य जानकारी अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद स्कैन कॉपी को अपलोड करें और डेमोग्राफिक डाटा की जानकारी को अपलोड करें
  • अब पेमेंट करें, जिसके बाद आपको एक नंबर मिलेगा
  • इसे संभालकर रख लें. स्टेटस चेक करने में काम आएगा

आधार अपडेट को कैसे ट्रैक करें 

जब आप आधार कार्ड में एड्रेस को सफलता से बदलने के लिए रिक्वेस्ट डाल देते हैं तो आपको एक यूआरएन नंबर दिया जाता है. यह आपके ​स्क्रीन पर दिखाई देगा और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा भेजा जाएगा. अब  https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus पर जाकर आप अपने आधार कार्ड अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं. 

कब बलदना पड़ता है डेमोग्राफिक डाटा 

जब किसी महिला की शादी होती है तो सरनेम के लिए चेंज कराया जाता है. वहीं अगर जन्मतिथि, नाम और एड्रेस में गड़बड़ी है तो भी आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

आधार कार्ड को MyAadhaar पोर्टल पर कैसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रॉसेस 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget