एक्सप्लोरर

विदेशी मुद्रा भंडार नए ऑलटाइम हाई पर, 5.24 अरब डॉलर के उछाल के साथ 689.23 बिलियन डॉलर हुआ रिजर्व

India Forex Reserves: भारतीय बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में जोरदार इजाफा देखा जा रहा है जिसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखी जा रही है और ये ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है.

Foreign Exchange Reserves Data: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 बिलियन डॉलर के ऐतिहासिक हाई को छूने से कुछ ही फासले की दूरी पर है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार फिर नए ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) के मुताबिक 6 सितंबर 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 689.235 बिलियन डॉलर हो गया है जो इसके पहले हफ्ते में 683.98 बिलियन डॉलर रहा था. ये पहला मौका है जब फॉरेन करेंसी एसेट्स 600 बिलियन डॉलर के पार चला गया है. 

बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने 13 सितंबर 2024 को विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) का आंकड़ा जारी किया. आरबीआई के इस डेटा के मुताबिक 6 सितंबर 2024 को समाप्त में विदेशी मुद्रा भंडार 5.248 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 689.235 बिलियन डॉलर पर आ गया है जो इसके पहले हफ्ते में 684 बिलियन डॉलर रहा था. विदेशी करेंसी एसेट्स 5.107 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 604.144 बिलियन डॉलर रहा है. 

आरबीआई का गोल्ड रिजर्व (RBI Gold Reserve)  129 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 61.98 बिलियन डॉलर रहा है. एसडीआर 4 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 18.472 बिलियन डॉलर और इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड के पास जमा रिजर्व 9 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 4.63 बिलियन डॉलर रहा है. करेंसी मार्केट में आज के ट्रेड में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.89 के लेवल पर क्लोज हुआ है. आज के ट्रेड में रुपये में 9 पैसे की मजबूती आई है.    

साल 2024 के पहले आठ महीनों में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 66 बिलियन डॉलर का उछाल देखने को मिला है. 2023 के आखिरी हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 623.20 बिलियन डॉलर रहा था. मौजूदा वर्ष में लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से विदेशी निवेश और खासतौर से विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है जिसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है.  

ये भी पढ़ें 

RBI Repo Rate Cut: खुदरा महंगाई दर में कमी और सस्ता कच्चा तेल दिलाएगा महंगी ईएमआई से राहत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: 11 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 11 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget