एक्सप्लोरर

FD से ज्यादा रिटर्न और कम रिस्क वाले इन फ्लैक्सी कैप फंड के नाम जानें, दिलाएंगे धमाकेदार मुनाफा

फ्लैक्सी कैप फंड ऐसे फंड्स हैं जिनमें लचीलापन होता है और फंड मैनेजर अपनी सुविधा और रिस्क-रिटर्न रेश्यो के आधार पर बदलाव कर सकता है. इनके बारे में जानकर आपको अपने निवेश पर और अधिक स्पष्टता मिलेगी.

फ्लैक्सी कैप फंडः एफडी से ज्यादा रिटर्न चाहिए और शेयर बाजार की अधिक जानकारी नहीं है तो भी आपके पास ऐसा विकल्प है जिसके जरिए आप अपनी ये इच्छा पूरी कर सकते हैं. म्यूचुअल फंड में निवेश के जरिए आप फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. म्यूचुअल फंड में एक फ्लैक्सी कैप फंड का ऑप्शन आपको मिलता है जिसके जरिए कम रिस्क पर भी अधिकतम रिटर्न ले सकते हैं.

क्या हैं फ्लैक्सी कैप फंड
फ्लैक्सी कैप फंड एक इक्विटी म्यूचुअल फंड है जिसमें इंवेस्टमेंट के लिए लचीलेपन वाली स्ट्रेटेजी अपनाई जाती है. इस फंड में फंड मैनेजर अपने हिसाब से स्माॉलकैप, मिडकैप या लार्जकैप में निवेश कर सकते हैं. 

लंबी अवधि में देते हैं शानदार रिटर्न
जहां एफडी में आपको 7-8 फीसदी से ज्यादा रिटर्न कहीं नहीं मिल रहा है वहीं ये फंड ऐसे हैं जहां आपको 30 फीसदी तक के भी सालाना रिटर्न मिले हैं और इन फंड्स में कोरोनाकाल में भी शानदार रिटर्न मिला है. 

SIP के जरिए लंबी अवधि के लिए लगाएं पैसा
एक साथ पैसा लगाने की बजाए एसआईपी (सिस्टेमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान) के जरिए कम से कम 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको मैक्सिमम फायदा मिल सकता है. 

जानें टैक्स की देनदारी
अगर आप 12 महीने से कम टाइम में म्यूचुअल फंड को भुनाते हैं तो इस पर हुई कमाई पर 15 फीसदी की दर से शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस के तौर पर टैक्स लगेगा. 12 महीने से ज्यादा के निवेश पर आपको म्यूचुअल फंड पर हुई कमाई पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स के हिसाब से 10 फीसदी टैक्स देना होगा.

बीते 1 साल में शानदार रिटर्न देने वाले इन फ्लैक्सी फंड के नाम जानें

  1. HDFC फ्लैक्सी कैप फंड में बीते एक साल में 19.64 फीसदी का अच्छा रिटर्न मिला है.
  2. CANARA रेोबैको फ्लैक्सी फंड में बीते एक साल में 20.48 फीसदी तक का बढ़िया रिटर्न मिला है.
  3. SBI फोकस्ड फ्लैक्सी कैप फंड में बीते एक साल में 23.32 फीसदी का जोरदार रिटर्न मिला है.
  4. पराग पारिख फ्लैक्सी कैप फंड में बीते एक साल में 27.87 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है.
  5. BOI AXA फ्लैक्सी कैप फंड में बीते एक साल में 31.65 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न मिला है.

ये भी पढ़ें

शेयर बाजार में गिरावट पर शुरुआत, सेंसेक्स 281 अंक गिरकर 57550 के पार खुला, निफ्टी 17200 के नीचे

LIC आईपीओ में पैसा लगाने से पहले जानें ये 15 पॉइंट्स, जानें कैसे लगा सकते हैं पैसा-किन्हें मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget