एक्सप्लोरर

घर का बजट संभालने में आ रही है दिक्कत तो अपनाएं ये टिप्स, हो जाएगी आसानी

Home Management: घर का बजट मैनेज करने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए जिनसे आप खर्च के साथ सेविंग भी कर पाएं और हाथ तंग भी ना रहे.

Money Management for Home: आजकल लोगों को घर का बजट ठीक से मैनेज नहीं कर पाने की दिक्कत अक्सर आती है. बढ़ती महंगाई का असर क्या आम और क्या खास-सभी के ऊपर आ रहा है. महंगाई के वार से कैसे बचा जा सकता है और कैसे आप घर का बजट सही तरीके से मैनेज कर सकते हैं, इसके लिए आपको यहां टिप्स बताए जा रहे हैं. 

पहले खर्च की बजाए पहले निवेश का नजरिया अपनाएं
पहले कमाई, फिर खर्च और फिर बचत के इस क्रम को थोड़ा बदलने की जरूरत है जिसके तहत अब हमें पहले कमाई के बाद निवेश को लाना चाहिए और फिर खर्चों को पूरा करना चाहिए. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पैसा हाथ में आते ही तमाम खर्चों को पूरा करने की आतुरता बढ़ जाती है जिसके चलते बचत का लक्ष्य कहीं पीछे छूट जाता है.

इंवेस्टमेंट और सेविंग एक चीज नहीं, इसे समझें
बचत और निवेश का अंतर समझकर काम करें क्योंकि आपके खाते में पड़ा पैसा या घर में बचाया गया धन आपको भविष्य की जरूरतों के लिए पूरी तरह सुरक्षा नहीं दे पाता है. सिर्फ पैसा बचाना ही जरूरी नहीं है बल्कि उसे निवेश करके भी आपको आगे के लिए और बढ़ाने की जरूरत है. निवेश को इस बारे में पूरी तरह सोचकर करें कि ये आगे चलकर आपको कैसा रिटर्न देने वाला है.

अपने आप सेविंग के लिए ऑटोमैटिक डेबिट हो सेविंग
बचत के माध्यमों को ऑटोमैटिक मोड पर रखें तो ये ज्यादा सही साबित हो सकता है क्योंकि पैसा आते ही वो पहले बचत के हिस्से में चला जाए तो ही बेस्ट है. अगर आप सोचेंगे कि पहले घर की या अपनी जरूरतों को पूरा करना है तो बचत के लिए पैसा बाद में निकालना मुश्किल हो सकता है. लिहाजा आपको ऑटोमैटिक मोड पर जैसे एसआईपी, पोस्ट ऑफिस आरडी या पीपीएफ जैसे माध्यमों को रखना चाहिए जिससे पहले इनका पैसा कट जाए और फिर आपको खर्चें के लिए मिले.

सभी पैसे एक जगह ना रखें, अलग-अलग जगह निवेश करें
जैसे हम किसी सफर के दौरान सारे पैसे एक साथ न रखकर अलग-अलग बैग या पर्स में रखते हैं, ठीक इसी तरह की अप्रोच घर चलाते समय भी रखनी चाहिए. सारे पैसे को किसी एक जगह निवेश न करके अलग-अलग बचत या निवेश इंस्ट्रूमेंट्स में रखें. उदाहरण के लिए बैंक एफडी हो तो पीपीएफ भी हो, म्यचूअल फंड हो तो डेट फंड में भी पैसा लगाते रहें. सरकारी स्कीमों में से अपनी जरूरतों के हिसाब से चुनकर निवेश करें. निवेश का एक बहुत बड़ा रूल है कि सारे अंडों को एक टोकरी में नहीं रखना चाहिए तो इसका अर्थ अब आप समझ गए होंगे.

घर के हर सदस्य को समझाएं बजट का कॉन्सेप्ट 
किसी भी घर में अगर पैसे के बारे में स्वस्थ चर्चा नहीं होगी तो ये कभी ना कभी आर्थिक खतरे की वजह बन सकता है, लिहाजा जरूरी है कि घर के सदस्य (बच्चे भी) इस प्रकार की चर्चा में हिस्सा लें. आपको कम से कम हफ्ते में एक बार तो सभी के साथ बैठकर घर में हो रहे खर्चों का हिसाब-किताब देखना चाहिए. घर के बच्चों को भी इस बजट के कॉन्सेप्ट से परिचित कराएं ताकि वो अनापशनाप खर्च के जाल में फंसने से बचें और समझें कि पैसा की कदर करना कितना जरूरी है.

ये भी पढ़ें

रेल पैसेंजर्स को राहत, डीजल से चलने वाली ट्रेनों पर नहीं लगाएगा सरचार्ज, ऐसी खबरों को नकारा

Petrol Diesel के दाम ना घटाने पर पेट्रोलियम मंत्री ने क्या दी दलील, राज्यों पर डाली ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान
CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget