एक्सप्लोरर

इक्विटी म्यूचुअल फंड में पैसा नहीं लगा रहे हैं इनवेस्टर, जून में निवेश 95 फीसदी गिरा

जून में सिप के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश घटकर 7,927 करोड़ रुपये का रह गया. मई में यह 8,123 करोड़ रुपये था.

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पैदा भीषण मंदी ने इक्विटी म्यूचुअल फंड्स पर भी करारा वार किया है. इक्विटी फंड में जून में निवेश में काफी कमी आई है. मई की तुलना में इसमें लगभग 95 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.हालात कितने खराब है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 5246 करोड़ रुपये निवेश हुआ था लेकिन जून में यह घट कर सिर्फ 240 करोड़ रुपये का रह गया.

सिप के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश घटा 

जून में सिप के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश घट कर 7,927 करोड़ रुपये का रह गया. मई में यह 8,123 करोड़ रुपये था. म्यूचुअल फंड विश्लेषकों का मानना है कि निवेशकों को इकनॉमी की अनिश्चितता को लेकर चिंता सता रही है. उनके सामने यह साफ तस्वीर नहीं है कि आगे इकनॉमी क्या मोड़ लेगी.इक्विटी फंड में निवेश प्रवाह को देखें तो मल्टी और लार्ज कैप फंड से निवेशकों ने क्रमश: 778 और 213 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं. हालांकि टैक्स सेविंग ईएलएसएस और फोक्स्ड फंड में 587 और 317 करोड़ रुपये का पूंजी प्रवाह हुआ है. मिड और स्मॉल कैप फंड में 290 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है.

गोल्ड ईटीएफ को तरजीह दे रहे हैं निवेशक

डेट स्कीम में 2862 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आया है. जून में इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम 12.36 लाख करोड़ रुपये का हो गया. मई में डेट स्कीम में 63,665 करोड़ रुपये का फंड आया था. लिक्विड फंड से 44,223 करोड़ रुपये निवेशकों ने निकाल लिए. कंपनियों ने एडवांस टैक्स पेमेंट की वजह से ये पैसे निकाले. डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि कई निवेशकों ने फ्रैंकलिन टेंपलटन की ओर से अपनी छह स्कीमों को बंद कर देने के बाद म्यूचुअल फंड में अपना निवेश निकाल लिया था. कई निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ में पैसे लगाने को तवज्जो दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget