एक्सप्लोरर

ईपीएफओ की सलाह, पीएफ का सारा पैसा नहीं निकालें

गैर जरुरी कारणों से अपनी भविष्य निधि का सारा पैसा नहीं निकालें उनका कहना है कि ऐसा करने पर लोग ऐसे कुछ उन लाभों से वंचित रह जाएंगे जिनके लिए नियमित अंशदान की जरूरी होती है.

चंडीगढ़: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने इस योजना के अंशधारकों को सलाह दी है कि वे गैर जरुरी कारणों से अपनी भविष्य निधि का सारा पैसा नहीं निकालें उनका कहना है कि ऐसा करने पर लोग ऐसे कुछ उन लाभों से वंचित रह जाएंगे जिनके लिए नियमित अंशदान की जरूरी होती है. ईपीएफओ ने आगे कहा कि भविष्य निधि का धन सामाजिक सुरक्षा के लिए होता है और लोगों को इसे बैंक खाते की तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. बहुत जरूरी हो तो ही पूरी निकासी करें संगठन ने कहा, ‘‘हम सभी सदस्यों को बताना चाहते हैं कि वे बहुत जरूरी हो तो ही पूरी निकासी करें. उन्हें इसमें तब तक धन बरकरार रखना चाहिए तब तक कि वे सेवानिवृत्त नहीं हो जाते हैं. यही हमारा प्राथमिक लक्ष्य है.’’ केंद्रीय पीएफ आयोग के अतिरिक्त आयुक्त (पंजाब और हिमाचल प्रदेश) वी. रंगनाथ ने कहा, ‘‘हम मामूली वजहों से पूरी राशि निकालने से लोगों को हतोत्साहित कर रहे हैं. वे न सिर्फ पीएफ का पैसा खो रहे होते हैं बल्कि वृद्धावस्था सुरक्षा और पेंशन से भी हाथ धो रहे होते हैं.’’ अग्रिम भुगतान से सदस्यता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता उन्होंने कहा, ‘‘निकासी से हमारा तात्पर्य अंतिम भुगतान से है. उदाहरण के लिए आपने किसी जगह नौकरी छोड़ दी और आपको कहीं नौकरी नहीं मिल रही है, और आप चाहते हैं कि आपकी जो भी राशि है वह आपको लौटा दी जाए. आंशिक निकासी को हम अग्रिम भुगतान कहते हैं और इससे सदस्यता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget