एक्सप्लोरर

EPFO में रजिस्टर्ड कंपनियों की संख्या 31 हजार घटी, बेरोजगारी बढ़ने के साफ संकेत

इन आंकड़ों से साफ है कि कंपनियां कोरोना संक्रमण की मार से उबर नहीं पा रही हैं और इसकी वजह से वे लगातार कर्मचारियों को नौकरियों से निकाल रही हैं.

कोरोनावायरस संक्रमण ने लोगों के रोजगार पर भारी चोट की है. लगातार आ रहे आंकड़ों से इसकी पुष्टि हो रही है. मिंट की एक खबर में कहा गया है कि अक्टूबर में ईपीएफओ में रजिस्ट्रेशन कराने वाले कारोबारी प्रतिष्ठानों में भारी कमी आई है. सितंबर की तुलना में अक्टूबर में इसमें 30,800 की कमी आई है.  इसका मतलब यह है कि रोजगार नहीं बढ़ रहा है. ईपीएफओ कर्मचारियों के पीएफ का प्रबंधन करता है. इन आंकड़ों से साफ है कि कंपनियां कोरोना संक्रमण की मार से उबर नहीं पा रही हैं और इसकी वजह से वे लगातार कर्मचारियों को नौकरियों से निकाल रही हैं.

पेंशन फंड में भी योगदान घटा

मिंट ने ईपीएफओ के आंकड़ों के हवाले से खबर दी है कि सितंबर में ईपीएफओ में रजिस्टर्ड कंपनियों की संख्या 5,04,044 थी लेकिन सितंबर में यह घट कर 5,34,869 हो गई. मई के बाद ऐसा पहली बार हुआ है. मई के बाद हालात में सुधार हुए थे लेकिन अक्टूबर में इसमें गिरावट आ गई. ईपीएफ सदस्यों की संख्या भी घट गई है.यानी अब कम लोग ईपीएफ में योगदान कर रहे हैं. मिंट के आंकड़े में दिखाया गया है कि सितंबर की तुलना में पेंशन फंड में योगदान करने वालों की संख्या 18 लाख घट गई. सितंबर में इनकी संख्या 476.9लाख थी लेकिन अक्टबूर में यह घट कर 458.3 लाख रह गई. मिंट के मुताबिक अप्रैल में ईपीएफ में योगदान करने वालों की संख्या काफी घट गई थी. दरअसल भारी संख्या में लोगों की नौकरियां जाने के बाद ईपीएफ सदस्यों में यह कमी आई थी. हालांकि कुछ लोगों ने वेतन में कटौती के बाद ईपीएफ में योगदान बंद कर दिया था.

लागत घटाने के लिए भी कंपनियां नहीं कर रही हैं पीएफ में योगदान 

विश्लेषकों का मानना है कि ईपीएफओ में रजिस्टर्ड कंपनियों में इस बड़ी गिरावट से साफ है कि अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है. लेकिन इससे यह भी जाहिर है कि कंपनियां भारी मु्श्किल का सामना कर रही हैं. कहा जा रहा है कि कुछ कंपनियां नौकरियां दे रही हैं लेकिन पीएफ में योगदान नहीं कर रही हैं. लागत घटाने के लिए वे कर्मचारियों का पीएफ नहीं काट रही हैं.

वेदांता रिसोर्सेज खरीदेगी BPCL में सरकारी हिस्सेदारी, देने पड़ेंगे लगभग 48 हजार करोड़ रुपये

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने स्पेस एक्स और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget