एक्सप्लोरर

EPFO में बड़ा बदलाव, अलग से बन रहा है एक रिजर्व फंड! अब ज्यादा सुरक्षित होगा PF का पैसा

रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO हर साल ब्याज से होने वाली अतिरिक्त आय को अलग रखकर एक रिजर्व फंड बनाएगा. इस फंड का इस्तेमाल ऐसे समय में किया जाएगा, जब EPFO के निवेश पर रिटर्न कम हो जाए.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार अब EPFO के लिए एक 'ब्याज स्थिरीकरण रिजर्व फंड' (Interest Stabilisation Reserve Fund) बनाने पर विचार कर रही है. इसका मकसद EPFO के 6.5 करोड़ से अधिक सदस्यों को उनके प्रोविडेंट फंड (PF) योगदान पर स्थिर ब्याज दर देना होगा.

बाजार के उतार-चढ़ाव से बचे रहेंगे

द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस संबंध में एक आंतरिक अध्ययन शुरू किया है. इस अध्ययन के आधार पर, EPFO सदस्यों को उनके निवेश पर मिलने वाले रिटर्न से अलग एक स्थिर ब्याज दर मिल सकेगी. माना जा रहा है कि यह कदम बाजार में उतार-चढ़ाव के प्रभाव से सदस्यों को बचाने के लिए उठाया जा रहा है.

कैसे काम करेगा ये फंड?

रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO हर साल ब्याज से होने वाली अतिरिक्त आय को अलग रखकर एक रिजर्व फंड बनाएगा. इस फंड का इस्तेमाल ऐसे समय में किया जाएगा, जब EPFO के निवेश पर रिटर्न कम हो जाए. इससे सदस्यों को एक निर्धारित ब्याज दर मिलती रहेगी, भले ही बाजार में कितना भी उतार-चढ़ाव हो.

कब लागू होंगे नए नियम?

फिलहाल यह योजना शुरुआती चरण में है और इस साल के अंत तक इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है. अगर EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) से योजना को मंजूरी मिल जाती है, तो इसे 2026-27 से लागू किया जा सकता है. आपको बता दें, EPFO के सेंट्रल बोर्ड की अध्यक्षता श्रम और रोजगार मंत्री करते हैं.

ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव

आपको बता दें, EPFO की ब्याज दरें साल-दर-साल बदलती रही हैं. वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए EPFO ने सदस्यों के लिए ब्याज दर 8.25 फीसदी तय की थी. अनुमान है कि 28 फरवरी को होने वाली CBT की बैठक में इस दर को 2024-25 के लिए भी बरकरार रखा जा सकता है.

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, EPFO की ब्याज दरें 1952-53 में 3 फीसदी से शुरू होकर 1989-90 में 12 फीसदी तक पहुंच गई थीं. यह दर 2000-01 तक बनी रही, लेकिन 2001-02 में घटकर 9.5 फीसदी हो गई. 2021-22 में यह दर 8.1 फीसदी तक गिर गई, जिसके बाद इसे थोड़ा बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया गया.

पीएफ अकाउंट के लिए ATM की सुविधा

जनवरी की शुरुआत में सरकार की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया था कि जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) के सदस्य, अपने पीएफ अकाउंट में जमा पैसा एटीएम से निकाल सकेंगे. इसके लिए उन्हें अलग से एक ATM भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली की बता दी बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget