एक्सप्लोरर

EPFO से जुड़ी बड़ी खबर, 7 करोड़ कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा

EPFO ने फरवरी 2024 में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर 8.25 फीसदी कर दी थी, जो 2022-23 में 8.15 फीसदी थी. लेकिन अगर थोड़ा पीछे जाएं, तो साल 2021-22 में यह दर घटकर 8.10 फीसदी रह गई थी.

अगर आप नौकरीपेशा हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF कटता है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPFO पर 8.25 फीसदी ब्याज दर को मंज़ूरी दे दी है. यानी इस साल भी आपको वही ब्याज मिलेगा, जो पिछले साल मिला था और वो भी बिना किसी कटौती के.

सरकार की मुहर के बाद अब ब्याज आएगा अकाउंट में

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने 28 फरवरी 2024 को ही यह तय कर लिया था कि इस साल भी ब्याज दर 8.25 फीसदी ही रहेगी. इसके बाद यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया था. अब वित्त मंत्रालय ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है. यानी अब जल्द ही ये ब्याज राशि देशभर के 7 करोड़ से ज़्यादा खाताधारकों के PF अकाउंट्स में क्रेडिट कर दी जाएगी.

7 करोड़ से ज़्यादा लोग होंगे लाभांवित

श्रम मंत्रालय के मुताबिक, यह फैसला EPFO की 237वीं बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने की थी. ये ब्याज दर बाजार के अन्य फिक्स्ड-इनकम ऑप्शन्स के मुकाबले काफी बेहतर मानी जा रही है. खासकर उन लोगों के लिए जो सेवानिवृत्ति के बाद के लिए सुरक्षित निवेश ढूंढते हैं.

EPF ब्याज दरों का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है?

EPFO ने फरवरी 2024 में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर 8.25 फीसदी कर दी थी, जो 2022-23 में 8.15 फीसदी थी. लेकिन अगर थोड़ा पीछे जाएं, तो साल 2021-22 में यह दर घटकर 8.10 फीसदी रह गई थी, जो कि 1977-78 के बाद सबसे कम थी. उस समय यह लगभग चार दशक का सबसे निचला स्तर था.

मार्च में 14.6 लाख नए मेंबर्स जुड़े EPFO से

सिर्फ ब्याज ही नहीं, EPFO का नेटवर्क भी लगातार बढ़ रहा है. मार्च 2025 में 14.6 लाख नए सदस्य EPFO से जुड़े, जिनमें से आधे से ज़्यादा लोग पहली बार PF स्कीम में आए. यही नहीं, EPFO की सक्रियता और जागरूकता अभियान की वजह से नई जॉइनिंग्स में महीने-दर-महीने 2.03 फीसदी और साल-दर-साल 0.98 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

तो क्या EPF अब भी सबसे बेहतर निवेश है?

EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि न सिर्फ टैक्स बचाता है, बल्कि लंबे समय में अच्छा रिटर्न भी देता है, वो भी बिना जोखिम के. ऐसे समय में जब बाकी फिक्स्ड डिपॉजिट्स और सेविंग्स स्कीमें नीचे की ओर जा रही हैं, EPF का 8.25 फीसदी का ब्याज अब भी काफी आकर्षक माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: डिविडेंड के नाम पर पैसा बरसा रहीं ये 22 कंपनियां, किसी में 40 तो किसी में 44 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से मिल रहा इनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget