एक्सप्लोरर

EPFO: अक्टूबर में रोजगार के अवसर हुए कम! ईपीएफओ के साथ जुड़े सिर्फ इतने नए मेंबर

EPFO: रोजगार को लेकर निराशाजनक खबर आई है. अक्टूबर में ईपीएफओ से जुड़ने वाले नए सदस्यों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है.

Employment in October 2023: रोजगार के मोर्चे पर एक जरूरी खबर आई है. देश में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा जारी अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार 7.72 लाख नए मेंबर्स इस महीने ईपीएफओ से जुड़े हैं. वहीं नेट मेंबर्स की संख्या ईपीएफओ में 15.29 लाख रही है. रोजगार के लिहाज से आंकड़े निराशाजनक रहे हैं, क्योंकि सितंबर 2023 की तुलना में नए ईपीएफओ से जुड़ने वाले मेंबर्स की संख्या में महीने के आधार पर 16.7 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले स्थिति बेहतर है. अक्टूबर 2022 की तुलना में नए ईपीएफओ मेंबर्स की संख्या में 6.07 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. नए जुड़े मेंबर्स में से 58.60 फीसदी ऐसे लोग हैं, जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है. ऐसे में नई नौकरियां पाने वाले अधिकतर युवा हैं.

इससे पहले साल 2023 के फरवरी और मार्च में नए ईपीएफओ मेंबर की संख्या 80,000 से नीचे रही थी. ईपीएफओ के इस डेटा से पता चलता है कि देश में संगठित क्षेत्र में कितनी नौकरियों का सृजन हुआ है.

अक्टूबर में जुड़े इतने मेंबर्स

बुधवार को ईपीएफओ के आंकड़े जारी करते हुए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अक्टूबर 2023 में कुल 15.30 लाख कुल नेट सदस्य जोड़े गए हैं. वहीं पिछले साल की तुलना में कुल मेंबर्स की संख्या में 18.22 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं ईपीएफओ डेटा से ये भी पता चला है कि कुल 11.1 लाख लोगों ने इस दौरान नौकरियां बदली हैं. श्रम मंत्रालय के डेटा से यह भी जानकारी मिली है कि पिछले चार महीने से देश में नौकरियों छोड़ने वालों की संख्या कम हुई है और अक्टूबर 2023 में ईपीएफओ छोड़ने वाले मेंबर्स सबसे कम हुए हैं.

इन क्षेत्रों में बढ़ें रोजगार के अवसर

ईपीएफओ के अक्टूबर 2023 के डेटा के अनुसार, कई सेक्टर में इस महीने रोजगार के अवसर बढ़े हैं. इनमें होटल और टूरिज्म सेक्टर, इंश्योरेंस सेक्टर, मैन पावर सप्लाई, एक्सपर्ट सर्विस आदि के क्षेत्र में महीने के आधार पर मेंबर्स की संख्या में बढ़त दर्ज की गई है. महिलाओं की भागीदारी पिछले साल के मुकाबले इस साल 15 फीसदी तक बढ़ गई है. इस साल कुल 3.03 महिलाएं ईपीएफओ से जुड़ी हैं. 

ये भी पढ़ें-

Train Cancelled List 21 Dec: दक्षिण से लेकर उत्तर तक रेलवे ने कई ट्रेनों को किया रद्द, सफर पर निकलने से पहले एक बार चेक कर लें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget