एक्सप्लोरर

इंजीनियर की नौकरी गई तो Swiggy का खाना डिलीवर किया, वापस मिली जॉब तो एक पोस्ट से दिल जीत लिया

Swiggy Delivery Agent: छंटनी का शिकार हुए इस इंजीनियर ने सभी को एक सबक दिया है कि जिंदगी हमेशा एक सी नहीं होती. हमें उतार-चढ़ाव बर्दाश्त करने की क्षमता बढ़ानी चाहिए. उसे स्विगी ने भी शुभकामनाएं दी हैं.

Swiggy Delivery Agent: हर कोई पढ़ लिखकर व्हाइट कॉलर जॉब करना चाहता है. हालांकि, जिंदगी के थपेड़े आपको कभी-कभी ऐसे मुश्किल फैसले लेने पर मजबूर कर देते हैं, जो आगे जाकर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन जाते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है एक इंजीनियर रियाजुद्दीन की. वह टेक जॉब करके खुश थे लेकिन, एक दिन छंटनी की लिस्ट में उनका नाम आ गया और सपनों की दुनिया चकनाचूर हो गई. अब उनके पास अपने अलग-अलग खर्चों के लिए कमाई का कोई साधन नहीं था. ऐसे में उन्होंने बड़ा फैसला लिया और स्विगी के लिए खाना डिलीवर करने लगे. अब जब उन्हें अपनी टेक जॉब फिर से मिल गई है तो उन्होंने स्विगी को काम करने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया है. 

माय फेयरवेल टू स्विगी नाम से लिखी प्रेरणादायक पोस्ट 

रियाजुद्दीन (Riyazuddin) ने अपनी प्रेरणादायक कहानी लिंक्डइन (LinkedIn) पर लिखी है. ‘माय फेयरवेल टू स्विगी’ नाम की इस वायरल पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह सॉफ्टवेयर डेवलपर थे. मगर, छंटनी का शिकार हो गए. कोशिशों के बावजूद नई नौकरी मिल नहीं रही थी और बिल बढ़ते जा रहे थे. इसके साथ ही उनके सामने आर्थिक संकट खड़े हो गए थे. आखिरकार उन्होंने स्विगी में डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. 

रियाजुद्दीन ने कहा- हर डिलीवरी ने मुझे और मजबूत बनाया 

रियाजुद्दीन ने लिखा है कि हर डिलीवरी उनके लिए एक अनुभव थी. इस दौरान कई तरह के मानसिक और शारीरिक दबाव का उन्होंने सामना किया. मुझे अब वो सुबह के, तपती दोपहरी के, बारिश और ठंड के और देर रात के खाने के ऑर्डर याद आते हैं. हर डिलीवरी सिर्फ पैसा कमाने का एक तरीका नहीं रह गई थी. यह मुझे चुनौतियों का सामना करना सिखा रही थी. जब सब कुछ रुक सा गया था तब स्विगी की वजह से मैं चलने का हौंसला जुटा पाया. स्विगी ने सिखाया कि जिंदगी हमेशा आसान नहीं होती. इसमें उतार-चढ़ाव आते हैं. आपको धैर्य, अटल और विनम्र रहना पड़ता है. हर ऑर्डर डिलीवर करने के बाद मैं खुद को और मजबूत पाता था.
इंजीनियर की नौकरी गई तो Swiggy का खाना डिलीवर किया, वापस मिली जॉब तो एक पोस्ट से दिल जीत लिया

स्विगी ने दी शुभकामनाएं तो मिला एक और रोचक जवाब 

आज भले ही उन्हें एक नई नौकरी मिल गई है लेकिन, वह कभी भी स्विगी के दिनों को नहीं भूलेंगे. उन्होंने लिखा कि मैं उत्साहित हूं. स्विगी को एक कायदे का फेयरवेल देना चाहता हूं. वह लिखते हैं कि अगर आपका भी कठिन समय चल रहा है तो घबराएं नहीं. अपना मौका आने का इंतजार करें. मेरी इस कठिन यात्रा का साथी बनने के लिए स्विगी को धन्यवाद. इस पोस्ट पर स्विगी ने लिखा है कि आपकी कहानी हमें भी प्रेरणा देती है. हम आपको जिंदगी के इस नए चैप्टर के लिए शुभकामनाएं देते हैं. इस पर रियाजुद्दीन ने एक और रोचक जवाब देते हुए लिखा है कि थैंक यू, अभी डिलीवरी पार्टनर की तरह विदा ले रहा हूं मगर, कस्टमर के तौर पर जुड़ा रहूंगा.

ये भी पढ़ें 

NPS Vatsalya: जानिए क्या है एनपीएस वात्सल्य स्कीम, कैसे और कौन उठा सकेगा इसका फायदा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget